X
X

Fact Check: यूपी चुनाव में सपा की हार से दुखी होकर कार्यकर्ता ने किया था आत्मदाह का प्रयास, भ्रामक दावा वायरल

10 मार्च 2022 को सपा कार्यकर्ता ने यूपी चुनाव में पार्टी की हार से दुखी होकर आत्मदाह का प्रयास किया था। उस वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

lucknow news, samajwadi party supporter, UP Assembly election, Assembly election 2022, fact check, yogi adityanath,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर 30 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स हाथ में एक बोर्ड लिए हुए है। कुछ देर बाद उसके कपड़ों में आग लग जाती है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि बीच सड़क जब एक सपा कार्यकर्ता ने योगी आदित्यनाथ की फोटो पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। उसके बाद वह खुद जल गया। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो उस सपा कार्यकर्ता है, जिसने यूपी चुनाव में पार्टी की हार से दुखी होकर खुद को आग लगा ली थी।

क्या है वायरल पोस्ट में

फेसबुक पेज Jiji Nixon (आर्काइव) पर 3 मई को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया,

ശ്രീ. യോഗി ആദിത്യ നാഥിന്റെ ചിത്രം നടുറോടിൽ വെച്ച് പെട്രോളൊഴിച്ച് കത്തിക്കാൻ നോക്കിയതാണ് ഒരു് സമാജ് വാദി പാർട്ടി നേതാവ്. ശേഷം കാഴച്ചയില്‍….

(समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बीच सड़क पर योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पेट्रोल से जलाने की कोशिश की। इसके बाद जो हुआ…)

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इसे सर्च किया। इसमें हमें 10 मार्च 2022 को आज तक में छपी खबर का लिंक मिला। इसमें वायरल वीडियो दूसरे एंगल से अपलोड किया गया है। खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से आहत होकर सपा कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर ने लखनऊ में भाजपा दफ्तर के सामने खुद को आग लगा ली। उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कानपुर का रहने वाला है।

11 मार्च 2022 को livehindustan में छपी खबर के मुताबिक, पिंटू ठाकुर कानपुर के सपा नगर उपाध्यक्ष हैं। मतगणना के दिन सपा की हार से दुखी होकर उन्होंने विधानसभा गेट नंबर 1 पर जाकर आत्मदाह का प्रयास किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

10 मार्च 2022 को News 43 यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो न्यूज में भी वायरल वीडियो के कुछ हिस्से देखे जा सकते हैं। इसके मुताबिक, लखनऊ में भाजपा की जीत से आहत होकर सपा कार्यकर्ता ने खुद को आग लगा ली।

oneindia में भी 10 मार्च को इसकी खबर देखी जा सकती है। इसमें दी गई फोटो में दिख रहा है कि सपा कार्यकर्ता के हाथ में जो बोर्ड था, उस पर ईवीएम की तस्वीर भी छपी है।

सोर्स: वन इंडिया

इस बारे में लखनऊ दैनिक जागरण के रिपोर्टर आशुतोष दुबे का कहना है, ‘सपा कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मतगणना के दिन कानपुर के रहने वाले सपा कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास किया था। अब वह ठीक हो चुके हैं।’

वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल करने वाले फेसबुक पेज Jiji Nixon को हमने स्कैन किया। 16 फरवरी 2022 को बने इस पेज को 7200 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: 10 मार्च 2022 को सपा कार्यकर्ता ने यूपी चुनाव में पार्टी की हार से दुखी होकर आत्मदाह का प्रयास किया था। उस वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : बीच सड़क जब एक सपा कार्यकर्ता ने योगी आदित्यनाथ की फोटो पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की को​शिश की। उसके बाद वह खुद जल गया।
  • Claimed By : FB User- Jiji Nixon
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later