Fact Check : पी. वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर खड़गे ने बजाई थी तालियां, वायरल दावा गलत

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल कि पी.वी. प्रभाकर राव जब भारत रत्न लेने के लिए जा रहे थे। उस समय खड़गे ने तालियां बजाई थी। जब सभी ने तालियां बजाना बंद कर दिया था। उस दौरान उन्होंने भी तालियां बजाना बंद कर दिया और हाथ पर हाथ रख बैठ गए। इसी फ्रेम को सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

Fact Check : पी. वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर खड़गे ने बजाई थी तालियां, वायरल दावा गलत

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जब पी. वी. नरसिम्हा राव के बेटे उनकी तरफ से भारत रत्न लेने के लिए पहुंचे तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें अनदेखा कर दिया। जब पी.वी. प्रभाकर राव भारत रत्न लेने के लिए पहुंचे थे, उस दौरान खड़गे ने तालियां नहीं बजाई और हाथ के ऊपर हाथ रखकर देखते रहे।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावा गलत पाया है। पी.वी. प्रभाकर राव जब भारत रत्न लेने के लिए जा रहे थे। उस समय खड़गे ने तालियां बजाई थी। जब सभी ने तालियां बजाना बंद कर दिया था। उस दौरान उन्होंने भी तालियां बजाना बंद कर दिया और हाथ पर हाथ रख बैठ गए। इसी फ्रेम को सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर रेघु अडूर ने शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन में लिखा है, “जब पीवी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा था तो सामने की पंक्ति में केवल एक व्यक्ति ताली नहीं बजा रहा था। वो व्यक्ति कौन है ? न केवल वह ताली नहीं बजा रहे थे, उन्होंने अपने हाथ भी बांध रखे थे। ताकि यह दिखाई दे और स्पष्ट हो कि वह ताली नहीं बजा रहे हैं..कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन घरगे।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ा वीडियो (आर्काइव लिंक) डीडी न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। वीडियो को 30 मार्च 2024 को शेयर किया गया था। वीडियो में 17 सेकेंड्स से देखा जा सकता है कि पी.वी. प्रभाकर राव जब भारत रत्न लेने के लिए जा रहे थे। तब सभी के साथ खड़गे ने भी तालियां बजाई थी। 

पड़ताल के दौरान हमें पी.वी. प्रभाकर राव के भारत रत्न लेने का वीडियो राष्ट्रपति मुर्मू के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर मिला। वीडियो (आर्काइव लिंक) को 31 मार्च 2024 को शेयर किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पी.वी. प्रभाकर राव भारत रत्न लेने के लिए चलकर आते हैं। उस दौरान सभी के साथ खड़गे ने भी तालियां बजाई थी। जब सभी एक-एक कर रुक जाते हैं। तो खरगे भी तालियां बजाना बंद कर देते हैं और हाथों को जोड़कर बैठ जाते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए हमने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। मल्लिकार्जुन खड़गे की छवि को खराब करने की मंशा से इस तरह के गलत दावों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन करना शुरू किया। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को केरल का रहने वाला बताया हुआ है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल कि पी.वी. प्रभाकर राव जब भारत रत्न लेने के लिए जा रहे थे। उस समय खड़गे ने तालियां बजाई थी। जब सभी ने तालियां बजाना बंद कर दिया था। उस दौरान उन्होंने भी तालियां बजाना बंद कर दिया और हाथ पर हाथ रख बैठ गए। इसी फ्रेम को सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट