Fact Check : नकली उंगलियों से बंगाल में रोहिंग्या मुस्लिमों के बोगस वोटिंग का दावा फेक, वायरल तस्वीर जापान की है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि नकली उंगलियों की वायरल तस्वीर का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में वायरल तस्वीर जापान की है। जापान में युकाको फुकुशिमा लोगों के लिए नकली उंगलियों को बनाती हैं, जिसे अब लोग गलत दावों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

Fact Check : नकली उंगलियों से बंगाल में रोहिंग्या मुस्लिमों के बोगस वोटिंग का दावा फेक, वायरल तस्वीर जापान की है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। आर्टिफिशयल उंगलियों की तस्वीर को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में इस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रोहिंग्या मुसलमान बोगस वोटिंग कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में वायरल तस्वीर जापान की है। जापान में डॉक्टर युकाको फुकुशिमा लोगों के लिए नकली उंगलियों को बनाती हैं, जिसे अब लोग गलत दावों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर तरुण दुबे ने 28 अप्रैल 2024 को वायरल तस्वीर को शेयर करकते हुए कैप्शन में लिखा है, “पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के बाद भी फर्जी वोटिंग का जुगाड़ तो देखिये।। उंगली में लगी सियाही को छुपाने के लिए नकली उँगली पहनकर दुबारा-तिबारा वोट देते हैं!”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का आग्रह किया।

पड़ताल 

वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल तस्वीर (आर्काइव लिंक) डॉ एस वाई कुरैशी नामक एक एक्स यूजर के अकाउंट पर मिली। यूजर ने 21 फरवरी 2017 को वायरल तस्वीर को यूपी चुनाव से शेयर करते हुए शेयर किया था। कमेंट सेक्शन को खंगालने पर हमने पाया कि कई यूजर ने रिप्लाई करते हुए इसे जापान में बनने वाली नकली उंगलियों का बताया हुआ है। 

https://twitter.com/nanditathhakur/status/834301808348639232

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट (आर्काइव लिंक) एबीसी न्यूज की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 6 जून 2013 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल तस्वीर जापान की है। दरअसल, जापान की डॉक्टर युकाको फुकुशिमा नकली उंगलियों को बनाती है। युकाको फुकुशिमा ने काम उन लोगों को लिए शुरू किया था, जिन लोगों ने हादसे में या फिर किसी कारण से अपनी उंगलियां खो दी थी। युकाको फुकुशिमा ने इस तरह की नकली उंगली जापान के क्रिमिनल गैंग यजुका के एक सदस्य के लिए भी बनाई थी। 

हमें युकाको फुकुशिमा से जुड़ी कई अन्य रिपोर्ट जापानी वेबसाइट पर भी प्रकाशित मिली। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के पश्चिम बंगाल के एडिटर जे के वाजपेयी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। इस तस्वीर का बंगाल से कोई संबंध नहीं है।

अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया हुआ है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि नकली उंगलियों की वायरल तस्वीर का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में वायरल तस्वीर जापान की है। जापान में युकाको फुकुशिमा लोगों के लिए नकली उंगलियों को बनाती हैं, जिसे अब लोग गलत दावों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट