Fact Check: नहीं, जापान ने माइक्रोवेव ओवन को डिस्पोज करने का फैसला नहीं किया है

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि जापान माइक्रोवेव ओवन पर प्रतिबंध नहीं लगा रहा है, वायरल दावा फर्जी है।

Fact Check: नहीं, जापान ने माइक्रोवेव ओवन को डिस्पोज करने का फैसला नहीं किया है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): सोशल मीडिया पर एक पोस्ट व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि जापान में इस साल के अंत तक माइक्रोवेव ओवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। विश्वास न्यूज ने पोस्ट को फैक्ट चेक किया और पाया कि पोस्ट में किए गए दावे फर्जी हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक पेज Salahari leaks ने एक मैसेज शेयर किया जिसमें दावा किया गया कि जापान विभिन्न कारणों से माइक्रोवेव ओवन पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है।

कुछ लोग इसे व्हाट्सएप पर भी शेयर कर रहे हैं:

यहां पोस्ट और उसके आर्काइव लिंक को देखा जा सकता है।

पड़ताल:

विश्वास न्यूज ने गूगल कीवर्ड सर्च से अपनी जांच शुरू की। हमने देखा कि किसी भी विश्वसनीय मीडिया हाउस ने ऐसी कोई खबर रिपोर्ट नहीं की थी। हमें यह आर्टिकल एक रूसी वेबसाइट पर मिला। इस आर्टिकल के नीचे स्पष्ट लिखा था कि “इस साइट पर सभी लेख पैरोडी हैं और वास्तविक समाचार नहीं हैं।”

विश्वास न्यूज को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर एक आर्टिकल भी मिला, जिसमें कहा गया था, “आयनीकरण विकिरण के संपर्क में आने से परमाणु और अणु बदल सकते हैं और कार्बनिक पदार्थों में कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।”

लेख यहाँ पढ़ें।

विश्वास न्यूज ने अंत में जापान में पहले भारत में जन्मे एशियाई मूल के असेंबलीमैन योगेंद्र पुराणिक से संपर्क किया, वे जापान में मंत्रालयों में एक उद्योग सलाहकार और व्याख्याता भी हैं। इस विषय में पूंछे जाने पर उन्होंने विश्वास न्यूज को बताया “यह पूरी तरह से गलत खबर है। माइक्रोवेव ने एक लंबा सफर तय किया है। विनिर्माण तकनीकों में बहुत अधिक स्वास्थ्य जागरूकता है। इस बीच, जापान में इस्तेमाल किए गए ओवन, बल्कि सभी घरेलू उपकरणों के निपटान के लिए एक बहुत अच्छी प्रणाली है। उन्हें घरों से एकत्र किया जाता है और नष्ट कर दिया जाता है, फिर पुनर्नवीनीकरण किया जाता है।”

अंत में, विश्वास न्यूज ने वायरल दावे को साझा करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। फेसबुक प्रोफाइल Salahari leaks खुद को पत्रकार होने का दावा करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि जापान माइक्रोवेव ओवन पर प्रतिबंध नहीं लगा रहा है, वायरल दावा फर्जी है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट