X
X

Fact Check: भाजपा में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने संविधान को लेकर कांग्रेस पर साधा था निशाना, वायरल दावा भ्रामक

हरियाणा के पूर्व सीएम बंशीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा था। कांग्रेस में रहने के दौरान उन्होंने यह बयान नहीं दिया था।

Fact Check, Haryana, Bhiwani MLA, Kiran Chaudhary, BJP, Congress,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू किरण चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रही हैं कि कांग्रेस ने झूठ चला रखा था कि भाजपा संविधान खत्म करेगी। यूजर्स इस वीडियो क्लिप को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने ही कांग्रेस के खिलाफ बोला है।  

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि किरण चौधरी ने कांग्रेस के खिलाफ यह बयान पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल दावा भ्रामक है। उन्होंने कांग्रेस नेत्री होने के दौरान यह बयान नहीं दिया था।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Rohit Shakya ने 9 जुलाई को वीडियो क्लिप को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया। इस पर लिखा है,

‘BJP संविधान खत्म करेगी, यह झूठ हमने (कांग्रेस) ने चला रखी थी।’

किरण चौधरी ने खोला राज, कांग्रेस में मची सनसनी।”

इसके साथ कैप्शन में लिखा है,

“मोदी संविधान बदल देंगे, ये झूठ हमने फैलाया था: रेणुका चौधरी, कांग्रेस नेत्री”

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। पंजाब केसरी हरियाणा के यूट्यूब चैनल पर 25 जून 2024 को इस बारे में वीडियो न्यूज अपलोड हुई है। इसमें वायरल क्लिप को भी देखा जा सकता है। वीडियो न्यूज के अनुसार, कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद किरण चौधरी के सुर बदल गए हैं। भिवानी स्थित अपने आवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा की काफी तारीफ की। पूर्व सीएम बंशीलाल की पुत्रवधू कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हो गई थीं।

सिटी तहलका नाम के यूट्यूब चैनल पर 25 जून को इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की गई है।

18 जून को किरण चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर जानकारी दी थी कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

19 जून को उन्होंने पोस्ट कर भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी।

इस बारे में सिटी तहलका यूट्यूब चैनल के एडमिन जितेंद्र अहलावत का कहना है कि किरण चौधरी ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस के खिलाफ यह बयान दिया था। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बयान दिया था।

वीडियो क्लिप को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक राजनीतिक दल से जुड़े यूजर इटावा में रहते हैं।

निष्कर्ष: हरियाणा के पूर्व सीएम बंशीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा था। कांग्रेस में रहने के दौरान उन्होंने यह बयान नहीं दिया था।

  • Claim Review : कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने ही कांग्रेस के खिलाफ बयान दिया है।
  • Claimed By : FB User- Rohit Shakya
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later