X
X

Fact Check : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम से वायरल हुआ फेक ट्वीट

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम पर वायरल ट्वीट फेक साबित हुआ। उन्‍होंने ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Mar 11, 2021 at 04:50 PM
  • Updated: Mar 12, 2021 at 11:34 AM

विश्‍वास न्‍यूज (नई दिल्‍ली)। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम से एक फर्जी ट्वीट वायरल हो रहा है। यूजर्स का दावा है कि भाजपा के खिलाफ यह ट्वीट यशवंत स‍िन्‍हा ने किया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। हमें पता चला कि यशवंत सिन्‍हा के नाम पर वायरल ट्वीट फर्जी है। उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर सुरेंद्र बैरवा ने 6 मार्च को एक ट्वीट का स्‍क्रीनशॉट पोस्‍ट किया। इसके ऊपर यशवंत सिन्‍हा की तस्‍वीर थी। साथ में लिखा गया : ‘प्‍यार देने से बेटा ब‍िगड़े! भेद देने से नारी! लोभ देने से नोकर बिगड़े! धोका देने से यारी! नोटबन्‍दी से किसान GST से व्‍यापारी! और भाजपा को वोट देने से देश बिगड़े! ये बात जनहित में जारी!! धन्‍यवाद’

पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। यूजर्स इस फर्जी ट्वीट को पूर्व केंद्रीय मंत्री का समझकर वायरल कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव्‍ड वर्जन यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

पड़ताल

व‍िश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले @YashwantSinhaa नाम के ट्विटर हैंडल को सर्च करना शुरू किया। हमें पता चला कि इस नाम से कोई ट्विटर हैंडल मौजूद ही नहीं है।

सर्च के दौरान हमें यशवंत स‍िन्‍हा का असली ट्विटर हैंडल @YashwantSinha मिला। इसमें स‍िन्‍हा में एक ए है, जबकि फर्जी पोस्‍ट में दो ए का इस्‍तेमाल किया गया है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री का असली ट्विटर हैंडल ब्‍लू टिक है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए विश्‍वास न्‍यूज ने यशवंत स‍िन्‍हा से संपर्क किया और उनके साथ फर्जी ट्वीट को शेयर किया। उन्‍होंने बताया कि यह बिल्कुल फेक है। हमारा हैंडल ब्‍लू टिक है। वायरल ट्वीट में मेरे सरनेम की स्‍पेलिंग भी गलत है।

पड़ताल के अंत में हमने फेसबुक यूजर सुरेंद्र बैरवा के अकाउंट की जांच की। इसमें हमें पता चला कि यूजर एक व‍िचारधारा से खास प्रभावित है। इसके 47 मित्र हैं। इससे ज्‍यादा जानकारी हमें इसके अकाउंट से नहीं मिली।

निष्कर्ष: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम पर वायरल ट्वीट फेक साबित हुआ। उन्‍होंने ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया।

  • Claim Review : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम से वायरल ट्वीट
  • Claimed By : फेसबुक यूजर सुरेंद्र बैरवा
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later