Fact Check: यशवंत सिन्हा के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फेक बयान

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। यशवंत सिन्हा द्वारा इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, यशवंत सिन्हा ने नूपुर शर्मा के बयान की आलोचना जरूर की है।

Fact Check: यशवंत सिन्हा के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फेक बयान

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा है कि चुनाव जीतने पर मैं नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी का आदेश पारित करूंगा। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। यशवंत सिन्हा द्वारा इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, यशवंत सिन्हा ने नूपुर शर्मा के बयान की आलोचना जरूर की है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक Gulshan Bawara TC Wala यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “इसी लिए तू राष्ट्रपति नहीं बन पाएगा, राष्ट्रपति के पास क्या अधिकार होते है , ये तो इसको पता नहीं और चुनाव लड़ रहा है।” जबकि फोटो पर लिखा हुआ है, ब्रेकिंग: भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के तुरंत बाद नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने का आदेश पारित करूंगा: यशवंत सिन्हा।

फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसके आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कई कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया, लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। हालांकि, सर्च के दौरान हमें ऐसी कई खबरें मिली, जिनके मुताबिक यशवंत सिन्हा ने नूपुर शर्मा के बयान की आलोचना जरूर की है। सोचने वाली बात है कि इस समय वो  राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं और अगर इस तरह का कोई बयान उन्होंने दिया होता, तो इससे जुड़ी कोई न कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट जरूर मौजूद होती। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने यशवंत सिन्हा के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालना शुरू किया, लेकिन हमें वहां पर भी वायरल दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली।

पूरी तरह से पुष्टि करने के लिए हमने यशवंत सिन्हा से वॉट्सऐप के जरिए संपर्क किया। हमने वायरल दावे को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया, वायरल दावा गलत है। मेरे द्वारा ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। राष्ट्रपति के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं होता है। 

पड़ताल के अंत में विश्‍वास न्‍यूज ने फेसबुक यूजर Gulshan Bawara TC Wala की सोशल स्‍कैनिंग की। यूजर के फेसबुक पर 3 हजार 3 सौ से ज्यादा दोस्त हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। यशवंत सिन्हा द्वारा इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, यशवंत सिन्हा ने नूपुर शर्मा के बयान की आलोचना जरूर की है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट