Fact Check: मेनका गांधी और सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में जाने की झूठी खबर की जा रही है वायरल

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और सांसद वरुण गांधी के बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में जाने की बात पूरी तरह गलत है। ऐसी फर्जी खबर समय-समय पर सोशल मीडिया पर वारल होती रहती है, जिसको लेकर वरुण गांधी एक्शन लेने की भी बात कर चुके हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और सांसद वरुण गांधी के भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में जाने की झूठी खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाई जा रही है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में पचा चला है कि मेनका गांधी और उनके पुत्र वरुण गांधी भाजपा के सांसद हैं और वे कांग्रेस में नहीं गए हैं। उनके कांग्रेस में जाने की खबर महज अफवाह मात्र है। वरुण गांधी ने ऐसी अफवाहों पर एक्शन लेने का ट्वीट भी किया था।

क्या है वायरल पोस्ट में

इस फेसबुक पोस्ट लिखा है कि – वरूण संग मेनका ने थामा कांग्रेस का दामन कांग्रेसी ने किया स्वागत👇 इसके साथ ही इस पोस्ट में यूट्यूब का एक लिंक दिया गया है।

इस पोस्ट को फेसबुक पर सपना शर्मा नाम की यूजर ने 11 जुलाई, 2021 को शेयर किया गया है। इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है।

ऐसी ही पोस्ट हमें ट्विटर पर भी मिलीं। इन पोस्ट में भी मेनका गांधी और वरुण गांधी के कांग्रेस का दामन थामने की बात कही गई है।

पड़ताल

वरुण गांधी और मेनका गांधी के बारे में खबर होने के कारण हमने इसकी जांच करने का फैसला किया। सबसे पहले हमने पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो को देखने का फैसला किया। 11 जुलाई, 2021 को शेयर किए गए 30 सेकंड के इस वीडियो की हेडिंग में लिखा है – वरूण संग मेनका ने थामा कांग्रेस का दामन कांग्रेसी ने किया स्वागत। इस वीडियो को पूरा देखा तो उसमें वरुण गांधी या फिर मेनका गांधी के बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में जाने की बात नहीं की गई है, बल्कि उसमें कहा गया है कि कुछ लोग चाहते हैं कि वरुण गांधी कांग्रेस में आ जाए। इस वीडियो की हेडिंग की हेडिंग फर्जी है।

पोस्ट में शेयर किए यूट्यूब वीडियो के अर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है। इस वीडियो को अब तक 1147 बार देखा जा चुका है। वीडिया यहां देखें। इस वीडियो को News4janta नाम के यूट्यूब वीडियो चैनल पर अपलोड किया गया है। इस चैनल के 9 लाख 76 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।

इसके बाद हमने वरुण गांधी और मेनका गांधी के कांग्रेस में जाने के बारे में गूगल पर सर्च किया। वहां हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने वरुण गांधी के ट्विटर हैंडल को चेक किया। हमें वहां उनका 12 जून, 2021 का एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस में जाने की बात का खंडन किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है – यह एक दुर्भावनापूर्ण और मोटिवेटेड फर्जी खबर है। मैं इस तरह की बेकार की बातें दोहराने वाले किसी भी अन्य व्यक्ति को कानूनी नोटिस भेजूंगा। यदि आप इस पोस्ट को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से तुरंत नहीं हटाते हैं तो मैं आपको अदालत में ले जाऊंगा। उनके ट्वीट को नीचे देखा जा सकता है। ये ट्वीट उन्होंने एक यूजर के द्वारा अफवाह फैलाने पर किया था।

इसके बाद हमने मेनका गांधी के ट्विटर हैंडल को खंगाला। उनके ट्विटर हैंडल पर भी ऐसा कुछ नजर नहीं आया। उनकी फोटो पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है। इसका मतलब है कि उनकी कांग्रेस में जाने की बाच महज अफवाह भर है।

इसके बाद हमने दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो चीफ आशुतोष झा से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी और मेनका गांधी के कांग्रेस में जाने की बात महज अफवाह मात्र है। इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

सपना शर्मा नाम की फेसबुक मेंबर ने अपने इंट्रो में लिखा है कि उन्होंने indian YouTube subscribe 4 subscribe को 10 जुलाई, 2021 को सब्सक्राइब किया है।

निष्कर्ष: पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और सांसद वरुण गांधी के बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में जाने की बात पूरी तरह गलत है। ऐसी फर्जी खबर समय-समय पर सोशल मीडिया पर वारल होती रहती है, जिसको लेकर वरुण गांधी एक्शन लेने की भी बात कर चुके हैं।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट