X
X

Fact Check: भारत के नए मानचित्र के दावे के साथ वायरल हो रहा नक्शा गलत

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Nov 13, 2019 at 02:50 PM
  • Updated: Aug 30, 2020 at 07:52 PM

नई दिल्ली (विश्वास टीम)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत दो नए केंद्र शासित प्रदेश के निर्माण के बाद सोशल मीडिया पर नए नक्शे के दावे के साथ भारत का एक मानचित्र वायरल हो रहा है। मानचित्र में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग प्रदेशों के तौर पर दिखाया गया है।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। भारत के नए मानचित्र के दावे के साथ जो नक्शा वायरल हो रहा है, वह सही नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक पर कई यूजर्स ने भारत के नए मानचित्र के दावे के साथ एक नक्शे को साझा कर रहे हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग प्रदेश के तौर पर नजर आ रहे हैं।

पड़ताल

5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 को समाप्त करते हुए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया था। इसके साथ ही इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किया गाय। इस फैसले के बाद देश में दो नए केंद्रशासित प्रदेश, जम्मू-कश्मीर (विधायिका के साथ) और लद्दाख (बिना विधायिका के), अस्तित्व में आए।

दो नए केंद्रशासित प्रदेशों के निर्माण के साथ देश के मानचित्र में बदलाव हुआ। इसके बाद केंद्र सरकार ने देश का नया मानचित्र जारी किया। केंद्र सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2019 से पूर्व के जम्मू-कश्मीर राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पुनर्गठित कर दिया गया है।

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी

इसी आधार पर सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत का नया नक्शा तैयार किया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को नए प्रदेश के तौर पर दर्शाया गया है।  

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी ट्वीट कर भारत के नए राजनीतिक मानचित्र को साझा किया।

दोनों ही नक्शें में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लद्दाख का क्षेत्रफल जम्मू-कश्मीर से काफी बड़ा है, जबकि वायरल तस्वीर में दोनों ही प्रदेशों का क्षेत्रफल लगभग बराबर-बराबर प्रदर्शित किया गया है।

Source of Original Image-PIB

विश्वास न्यूज ने इसे लेकर भारत के सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया से संपर्क किया। लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कुमार ने विश्वास न्यूज को बताया कि वायरल हो रहा इमेज भारत का सही मानचित्र नहीं है। उन्होंने कहा, ‘दिख रही तस्वीर भारत के नक्शे का गलत चित्रण है। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।’

सर्च में हमें पता चला कि वायरल हो रहा नक्शा mapsofindia.com की साइट पर कॉपीराइट के अधिकार के साथ मौजूद है।

इस नक्शे के साथ डिस्क्लेमर के तौर पर लिखा हुआ है, ‘5 अगस्त 2019 के बाद हुए संवैधानिक बदलाव की वजह से जम्मू-कश्मीर का विभाजन हुआ है। जम्मू और कश्मीर की जगह 31 अक्टूबर 2019 को अब दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का निर्माण किया गया है। हम सरकारी वेबसाइट पर इस बदलाव और संबंधित अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। दिखाई गई सीमा बस विभाजन के तौर पर दिखाई गई है। (वास्तविकता के लिए) भारत का आधिकारिक मानचित्र देखा जाना चाहिए। प्रस्तावित नया नक्शा और जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन माइ इंडिया सेक्शन में विस्तार से कवर किया गया है।’

यानी जिस नक्शे का इस्तेमाल वायरल पोस्ट में किया गया, वह भारत का वास्तविक नक्शा नहीं है।

निष्कर्ष: भारत के नए मानचित्र के दावे के साथ वायरल हो रही तस्वीर गलत है। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत दो नए केंद्रशासित प्रदेश के गठन के बाद देश का नया मानचित्र जारी किया है, जिसमें लद्दाख का क्षेत्रफल, जम्मू-कश्मीर से ज्यादा है।

  • Claim Review : भारत का नया मानचित्र लागू हो गया है
  • Claimed By : FB User-The Gurukul Online
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later