X
X

Fact Check: बसपा नेता सुनील खंबे के विरोध प्रदर्शन को गलत संदर्भ में किया जा रहा है वायरल

नई दिल्ली (विश्वास टीम)।सोशल मीडिया पर आज कल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को EVM के खिलाफ नारे लगाते और EVM मशीन पर स्याही फेंकते देखा जा सकता है। पोस्ट में कहा जा रहा है कि इस व्यक्ति ने कांग्रेस को वोट दिया था पर वोट रसीद में बीजेपी का नाम आया। इसी गुस्से में ये व्यक्ति प्रदर्शन करने लगा और EVM पर स्याही फेंक दी। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति बसपा नेता सुनील खंबे हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र में वोट डालने के बाद पहले से सोची-समझी योजना के तहत EVM के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन एक सोची- समझी बात थी। उनकी वोट रसीद ने उसी व्यक्ति/पार्टी का नाम दिखाया था, जिसे उन्होंने वोट डाला था।

CLAIM

वायरल पोस्ट में एक वीडियो है ,जिसमें एक व्यक्ति को EVM के खिलाफ नारे लगाते और EVM मशीन पर स्याही फेंकते देखा जा सकता है। पोस्ट में कहा जा रहा है, “इन्होने कांग्रेस के निशान वाला बटन दबाया मगर वोट बीजेपी को गया .. ये नाराज़ हैं !! जरुर देखे ।।” “He pressed congress, vote gone to BJP.. he is angry!! Must watch all..”

FACT CHECK

पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले इस वीडियो को InVID टूल पर डाला, फिर उसके कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। सर्च में हमारे हाथ जागरण की एक खबर लगी, जिसमें इस वीडियो को इम्बेड किया गया था। खबर के अनुसार, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति बसपा नेता सुनील खंबे हैं। खबर में लिखा है, “चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ में बसपा के नेता सुनील खंबे ने ईवीएम मशीन पर स्याही फेंक दी। ईवीएम पर स्याही फेंकते हुए बसपा नेता सुनील खंबे ने ‘ईवीएम मुर्दाबाद’ और ‘ईवीएम नहीं चलेगा’ के नारे भी लगाए। पोलिंग बूथ में बवाल करता देख महाराष्ट्र पुलिस बसपा नेता को पकड़ कर पुलिस स्टेशन ले गई।” इस खबर में कहीं भी ये नहीं लिखा था कि इन्होने ये प्रदर्शन गलत वोटिंग के चलते किया था।

इस वीडियो को ANI ने भी ट्वीट किया था और लिखा था “#WATCH ठाणे: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता, सुनील खंबे ने आज एक मतदान केंद्र पर EVM पर स्याही फेंकी। आज #MaharashtraAssemblyPolls के लिए मतदान चल रहा है। उन्होंने “ईवीएम मुर्दाबाद” और “ईवीएम नहीं चलेगा” के नारे भी लगाए। बाद में उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया।”

ज़्यादा पुष्टि के लिए हमने सीधा सुनील खंबे से बात की। उन्होंने कहा, ” मेरा ये प्रदर्शन एक सोची-समझी नीति थी। मेरे वोट में कोई त्रुटि नहीं हुई थी। मैं आम तौर पर EVM से असंतुष्ट हूँ, इसी वजह से मैंने विरोध किया था।”

इस पोस्ट को @GoSlowplz नाम के एक ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया था। इस ट्वीट पर इस स्टोरी के पब्लिश होने तक लगभग 612 लोगों ने रिट्वीट किया है और 852 लोगों ने लाइक किया है।

निष्कर्ष: हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति बसपा नेता सुनील खंबे हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र में वोट डालने के बाद पहले से सोची-समझी योजना के तहत EVM के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन एक सोची-समझी बात थी। उनकी वोट रसीद ने उसी व्यक्ति/पार्टी का नाम दिखाया था, जिसे उन्होंने वोट डाला था।

  • Claim Review : He pressed congress vote gone to BJP.. he is angry!! Must watch all.. #BanEVM BJP is FRAUD
  • Claimed By : @GoSlowplz
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later