X
X

Fact Check: राजनाथ सिंह के 11 साल पुराने बयान के एडिटेड अंश को गलत दावे के साथ किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज की पड़ताल में राजनाथ सिंह के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा कि वो मोदी सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं, गलत निकला। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि साल 2011 का है। वीडियो में राजनाथ सिंह मोदी सरकार पर नहीं, बल्कि मनमोहन सिंह वाली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Aug 29, 2022 at 02:16 PM
  • Updated: Aug 29, 2022 at 02:35 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने महंगाई को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि 11 साल पुराना है। वायरल वीडियो एडिटेड है। दुष्प्रचार की मंशा से वायरल क्लिप को एडिट कर शेयर किया जा रहा है। असली वीडियो में राजनाथ सिंह मोदी सरकार पर नहीं, बल्कि मनमोहन सिंह वाली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Mohd Rehan ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मंहगाई पर राजनाथ सिंह ने अपनी सरकार को घेरा।”

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें असली वीडियो भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 17 सितंबर 2011 को अपलोड मिली। असली वीडियो में वायरल वीडियो वाले हिस्से को एक मिनट 25 सेकेंड से लेकर 2 मिनट 56 सेकेंड तक देखा जा सकता है।

पड़ताल के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट हिंदू की वेबसाइट पर 16 सितंबर 2011 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, राजनाथ सिंह ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर नहीं, बल्कि मनमोहन सिंह वाली यूपीए सरकार पर निशाना साधा था। जिसके वीडियो को अब एडिट कर गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2011 में कांग्रेस सत्ता में थी और बीजेपी विपक्ष में थी। नरेंद्र मोदी ने मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इससे यह साफ होता है कि राजनाथ सिंह ने यह बयान मोदी सरकार की नीतियों को लेकर नहीं, बल्कि मनमोहन सरकार पर दिया था।

अधिक जानकारी के लिए हमने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा फर्जी है।

पड़ताल के अंत में विश्वाीस न्यू्ज ने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर Mohd Rehan की सोशल स्कैेनिंग की। स्कैनिंग से हमें पता चला कि फेसबुक पर यूजर को 19 हजार लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Mohd Rehan दिल्ली का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में राजनाथ सिंह के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा कि वो मोदी सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं, गलत निकला। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि साल 2011 का है। वीडियो में राजनाथ सिंह मोदी सरकार पर नहीं, बल्कि मनमोहन सिंह वाली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Claim Review : महंगाई पर राजनाथ सिंह ने अपनी सरकार को घेरा
  • Claimed By : Mohd Rehan
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later