Fact check : बिहार में रद्द नहीं की गई दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां, वायरल दावा भ्रामक

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बिहार सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों को रद्द नहीं किया है, बल्कि उनमें कटौती की है। बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियों को 23 से घटाकर 11 कर दिया है। 22 से 24 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी दी गई है। 12 नवंबर को दिवाली की छुट्टी दी गई है। 19 से 20 नवंबर तक छठ पूजा की छुट्टी दी गई है।

Fact check : बिहार में रद्द नहीं की गई दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां, वायरल दावा भ्रामक

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार में राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों में बड़ा बदलाव करते हुए दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों को रद्द नहीं किया है, बल्कि उनमें कटौती की है। बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियों को 23 से घटाकर 11 कर दिया है। 22 से 24 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी दी गई है। 12 नवंबर को दिवाली की छुट्टी दी गई है। 19 से 20 नवंबर तक छठ पूजा की छुट्टी दी गई है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘रोशन कुमार’ ने 31 अगस्त 2023 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, “बिहार सरकार द्वारा “दुर्गा पूजा दिवाली और छठ पूजा” की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं…किसको खुश कर रहा हैं नितिशवा।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट आजतक की वेबसाइट पर 30 अगस्त 2023 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, “बिहार में इस साल के बचे हुए दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टियां 23 से घटाकर 11 कर दी गई हैं। सबसे महत्वपूर्ण है बिहार के स्कूलों में दिवाली से लेकर छठ पूजा तक यानी कि 13 नवंबर से 21 नवंबर तक छुट्टी थी। नए आदेश के अनुसार, अब 9 दिनों की छुट्टी को घटाकर 4 दिन कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों में अब दिवाली की छुट्टी 12 नवंबर को होगी, 15 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी होगी छठ पूजा की छुट्टी 19 और 20 नवंबर को होगी। इसी तरीके से दुर्गा पूजा के मौके पर स्कूलों में 6 दिन की छुट्टी होनी थी लेकिन अब इसमें बदलाव करके रविवार जोड़कर 3 दिनों की छुट्टी कर दिया गया है।”

नवभारत टाइम्स ने भी इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया था।

पड़ताल के दौरान हमें बिहार शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया सर्कुलर एएनआई के आधिकारिक ट्वीट अकाउंट पर शेयर हुआ मिला। एएनआई ने 30 अगस्त 2023 को सकुर्लर की तस्वीर को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बिहार शिक्षा विभाग ने सितंबर से दिसंबर के बीच सरकारी स्कूलों में त्योहार की छुट्टियों की संख्या 23 से घटाकर 11 कर दी है।” नए सर्कुलर के मुताबिक, 22 से 24 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी दी गई है। 12 नवंबर को दिवाली की छुट्टी दी गई है। 19 से 20 नवंबर तक छठ पूजा की छुट्टी दी गई है।

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 1 सितंबर 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, “विद्यालय में अवकाश रद्द किए जाने से नाराज बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट की जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र इकाई के समीप आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिला अध्यक्ष धर्म चंदन रजक एवं सचिव अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि बिहार में शिक्षा विभाग द्वारा बिहार सरकार के निर्देश पर विद्यालय में अवकाश रद्द किए जाने से शिक्षकों में काफी नाराजगी है।”

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण, पटना यूनिट के संपादकीय प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल दावा गलत है। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियों को रद्द नहीं किया गया है। इनमें कटौती की गई है। इस कटौती को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जताई है और कई जगहों पर इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।”

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के करीब 9 हजार फॉलोअर्स हैं। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर बिहार का रहने वाला है। यूजर नवंबर 2016 से फेसबुक पर मौजूद है ।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बिहार सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों को रद्द नहीं किया है, बल्कि उनमें कटौती की है। बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियों को 23 से घटाकर 11 कर दिया है। 22 से 24 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी दी गई है। 12 नवंबर को दिवाली की छुट्टी दी गई है। 19 से 20 नवंबर तक छठ पूजा की छुट्टी दी गई है।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट