X
X

Fact Check: कांग्रेस MLA ने पत्नी से मिलाया था हाथ, वीडियो भ्रामक दावे के साथ फिर वायरल

वायरल वीडियो में ओडिशा के विधायक रहे ताराप्रसाद बाहिनीपति अपनी पत्नी मीनाक्षी को माला पहनाने के बाद हाथ मिला रहे थे। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, और दूसरे दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं और जोर-शोर से काम कर रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक बार फिर से यह  वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माला पहने एक व्यक्ति को अपने पास खड़ी एक महिला को माला पहनाने के बाद उनसे जबरदस्ती हाथ मिलाते देखा जा सकता है। 32 सेकंड के वीडियो को शेयर कर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तंज कर रहे हैं कि  यह एक कांग्रेसी नेता हैं, जिन्होंने इस महिला का अपमान किया है।

विश्वास न्यूज ने इस दावे की जांच की और अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति हैं, और उनके साथ में उनकी पत्नी मीनाक्षी बाहिनीपति खड़ी हुई हैं।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर अतुल पराशर  (आर्काइव लिंक) ने 3 नवंबर को इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, Senior Congress leader welcoming the woman as Congress member with full respect  (वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूरे सम्मान के साथ महिला का कांग्रेस सदस्य के रूप में स्वागत करते हुए)

पड़ताल

वायरल पोस्ट एक बार पहले भी गलत दावे के साथ वायरल हो चुकी है। उस समय भी विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की थी। उस समय पड़ताल के लिए हमने वीडियो में पीछे लगे बैनर पर भाषा को देखा था, तो पता चला था कि यह ओडिया  भाषा है। कीवर्ड से गूगल पर ओपन सर्च करने पर हमें यह वीडियो न्यूज 18 ओडिया के यूट्यूब चैनल पर 29 दिसंबर 2022 को अपलोड मिला था। इसका टाइटल था, ମଞ୍ଚ ଉପରୁ Flying Kiss କରିଚାଲିଲେ Taraprasad Bahini Pati | Politician | Viral Video | Odia News। जिसका अनुवाद होता है “ताराप्रसाद बाहिनीपति  ने मंच से फ्लाइंग किस किया।”

हमें इससे संबंधित खबर लेटेस्टली वेबसाइट पर भी 9 जनवरी 2023 को छपी मिली। खबर के अनुसार, कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति एक कार्यक्रम के दौरान अपनी पत्नी मीनाक्षी बाहिनीपति को फ्लाइंग किस देते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। ताराप्रसाद ओडिशा की जयपोर विधानसभा से विधायक है। इससे पहले बाहिनीपति ओडिशा विधानसभा में स्पीकर एसएन पैट्रो को फ्लाइंग किस देने पर भी चर्चा में रह चुके हैं।

हमें यह वायरल वीडियो ताराप्रसाद के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी मिला था। इसमें हमें कार्यक्रम के दो वीडियो और दिखे। इसमें उनकी पत्नी साथ में खड़ी दिख रही हैं।

इस मामले में अधिक पुष्टि के लिए हमने कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद से संपर्क किया था। उनका कहना था, ‘मेरे साथ में मेरी पत्नी खड़ी है।‘

वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘अतुल पराशर‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह देहरादून में रहते हैं और उनके फेसबुक पर 6 हजार से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: वायरल वीडियो में ओडिशा के विधायक रहे ताराप्रसाद बाहिनीपति अपनी पत्नी मीनाक्षी को माला पहनाने के बाद हाथ मिला रहे थे। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : Senior Congress leader welcoming the woman as Congress member with no respect
  • Claimed By : फेसबुक यूजर अतुल पराशर  (आर्काइव लिंक) ने 3 नवंबर को इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, Senior Congress leader welcoming the woman as Congress member with full respect  (वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूरे सम्मान के साथ महिला का कांग्रेस सदस्य के रूप में स्वागत करते हुए)
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later