X
X

Fact check: भाजपा विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी का पार्टी से इस्तीफा देने की बात करता फर्जी लेटर पैड वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा भदोही के भाजपा विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी का लेटरपैड फर्जी है। खुद विधायक ने इस्तीफे से इनकार कर इसे अफवाह बताया है। इस मामले में उनकी तरफ से एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

bjp mla ravindra nath tripathi news, bjp mla ravindra nath tripathi fake resignation

नई दिल्ली (नई दिल्ली)। चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का दौर चल रहा है। भाजपा के भी कुछ विधायक सपा में शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी के नाम का लेटरपैड वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि भदोही विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। लेटरपैड में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात लिखी है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में लेटरपैड को फर्जी और दावे को गलत पाया। खुद भदोही विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने इस लेटरपैड को झूठा बताया है। इस मामले में उन्होंने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है।

क्या है वायरल पोस्ट में

फेसबुक पेज Sagar Sharma पर 12 जनवरी को इस लेटरपैड को पोस्ट करते हुए लिखा गया,
एक और विकेट अखिलेश यादव जी के नाम अखिलेश जी बीजेपी को ऑल आउट करने पर तुले है…भदोही से विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने भी दिया इस्तीफा…

फेसबुक पर कई अन्य यूजर्स ने भी लेटरपैड को पोस्ट करके इस तरह का दावा किया।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से सर्च किया। इसमें हमें 12 जनवरी को jagran में छपी खबर का लिंक मिला। इसके मुताबिक, लेटरपैड वायरल होने के बाद भाजपा विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसको फर्जी बताया है। उन्होंने इस्तीफे से इनकार किया है। इसके पीछे विधायक ने किसी बड़े नेता की साजिश बताई है। उन्होंने इसे कोरी अफवाह बताते हुए ज्ञानपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

दैनिक जागरण में भदोही के अंक में 13 जनवरी को छपी खबर।
दैनिक जागरण में भदोही के अंक में 14 जनवरी को छपी खबर।

इसके बाद हमने विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी का ट्विटर अकाउंट भी सर्च किया। इसमें विधायक का 12 जनवरी का ट्वीट (आर्काइव) किया गया वीडियो मिला। इसमें वह कह रहे हैं, अभी मुझे ज्ञात हआ है कि कुछ शरारती तत्वों ने हमारे लेटपैड पर टाइप कराके, जो न हमारा लेटरपैड है, न हमारे हस्ताक्षर, उस पर किसी ने भ्रामक स्थितियों को समाज में फैलाने का काम किया है। षड्यंत्र के तहत यह लेटरपैड वायरल किया है। मैं पुलिस—प्रशासन से यह मांग करता हूं कि जिस आईडी से यह लगा हुआ हो, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। मैं भाजपा का सिपाही हूं और उसमें हमारी निष्ठा है।

https://twitter.com/Ravindranathbjp/status/1481115200702980097

इस बारे ​हमने विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी से बात की। उनका कहना है, यह लेटरपैड फर्जी है। उन्होंने इस बारे में पुलिस में केस भी दर्ज कराया है। विधायक ने विश्वास न्यूज को एफआईआर की कॉपी भी भेजी।

भाजपा विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी का फर्जी लेटरपैड पोस्ट करने वाले फेसबुक पेज Sagar Sharma को हमने स्कैन किया। यह एक राजनीतिक दल की विचारधारा से प्रेरित है। 21 अक्टूबर 2019 को बने इस पेज को 1 लाख 44 हजार सेक ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा भदोही के भाजपा विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी का लेटरपैड फर्जी है। खुद विधायक ने इस्तीफे से इनकार कर इसे अफवाह बताया है। इस मामले में उनकी तरफ से एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

  • Claim Review : भदोही के भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा
  • Claimed By : FB USER- Sagar Sharma
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later