Fact Check : बांग्लादेश की पीएम ने 2019 में दिल्ली में की थी मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी से मुलाकात, तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने अक्टूबर 2019 में दिल्ली में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। उस समय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नहीं थे। तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Fact Check : बांग्लादेश की पीएम ने 2019 में दिल्ली में की थी मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी से मुलाकात, तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी के साथ अन्य लोगों को देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि तस्वीर उस समय की है, जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर 2019 की है। उस समय बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने दिल्ली में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। 2019 में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नहीं थे।

क्या है वायरल पोस्ट

एक्स यूजर Jitendra pratap singh ने 28 मार्च को तस्वीर पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए इसे मनमोहन सिंह के पीएम कार्यकाल के दौरान की बताया।

https://twitter.com/jpsin1/status/1773159679046074746

फेसबुक यूजर Lalit Kishor Bhardwaj (आर्काइव लिंक) ने भी इस तस्वीर को समान दावे के साथ शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा,

“एक बार हमारे देश के कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी बांग्लादेश की यात्रा पर गए थे।
देखिए किस तरह से साइड में बैठे हैं जैसे कोई मामूली मंत्री हो।”

पड़ताल

जांच के लिए हमने वायरल तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। 6 अक्टूबर 2019 को टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर इससे संबंधित खबर को देखा जा सकता है। इसमें वायरल तस्वीर भी अपलोड की गई है। फोटो के कैप्शन में लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने नई दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। खबर में दिया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना से मुलाकात के बाद उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यहां शेख हसीना ने मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से दोनों देशों के बीच संबंधों पर बात की।

bangladesh pm sheikh hasina met sonia gandhi and manmohan singh

7 अकटूबर 2019 को न्यूज 18 की वेबसाइट पर छपी फोटो गैलरी में भी वायरल तस्वीर को देखा जा सकता है। इसमें लिखा है कि शेख हसीना ने पीएम मोदी से मुलाकात के अगले दिन सोनिया गांधी से मुलाकात की।

bangladesh pm sheikh hasina met sonia gandhi and manmohan singh

जी न्यूज की वेबसाइट पर भी 6 अक्टूबर 2019 को छपी खबर में इस तस्वीर को देखा जा सकता है।

bangladesh pm sheikh hasina met sonia gandhi and manmohan singh

इस बारे में हमने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से बात की। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर 2019 की है। उस समय मनमोहन सिंह पीएम नहीं थे। शेख हसीना ने दिल्ली में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी।

इससे पहले भी यह तस्वीर समान दावे के साथ शेयर हो चुकी है। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल को यहा पढ़ा जा सकता है।

तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले एक्स यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर एक राजनीतिक दल के सम​र्थक हैं और उनके 44 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने अक्टूबर 2019 में दिल्ली में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। उस समय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नहीं थे। तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट