X
X

Fact Check : ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर बोलते अरविंद केजरीवाल का यह वीडियो एक साल पुराना है, हाल का नहीं

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान अरविंद केजरीवाल ने रीवा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की आलोचना की थी। उस वीडियो को कुछ यूजर्स हालिया समझकर शेयर कर रहे हैं। उस समय अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे।

Arvind Kejriwal video viral, One Nation One Election false claim, One Nation One Election, Arvind Kejriwal, One Nation One Education, India Election, BJP, Congress, Arvind Kejriwal Viral Video, Arvind Kejriwal News

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘एक देश एक चुनाव’ (One Nation one Election) पर कोविंद कमेटी की सिफारिशों को मान लिया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह ‘एक देश एक चुनाव’ की आलोचना करते दिख रहे हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल का ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की आलोचना करने वाला यह वीडियो हाल-फिलहाल का है।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि अरविंद केजरीवाल का यह वीडियो करीब एक साल पुराना है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान अरविंद केजरीवाल ने रीवा में आयोजित रैली में वन नेशन वन इलेक्शन की जग​ह ‘वन नेशन वन एजुकेशन’ और ‘वन नेशन वन इलाज’ उपलब्ध कराने की बात कही थी।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Farid Warsi ने 19 सितंबर को 3:33 मिनट के वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वन नेशन वन इलेक्शन पर बोला जमकर हमला
सुनिए क्या कहा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने

वीडियो में अरविंद केजरीवाल ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की आलोचना करते हुए उसे नकारने की बात करते दिख रहे हैं। साथ ही वह इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला भी बोल रहे हैं। वीडियो में वह ‘वन नेशन वन एजुकेशन’ और ‘वन नेशन वन इलाज’ पर जोर दे रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) के एक्स हैंडल से भी इस वीडियो को 19 सितंबर को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया गया है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। इंडिया टुडे की वेबसाइट पर 2 अक्टूबर 2023 को छपी खबर में वीडियो के कीफ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। खबर पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल के बयान से जुड़ी हुई है। हालांकि, इससे यह तो साफ हो गया कि वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना है।

क्विंट हिंदी की वेबसाइट पर 18 सितंबर 2023 को छपी खबर में वायरल वीडियो के लंबे वर्जन को देखा जा सकता है। इसमें लिखा है, “‘आप’ के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले रीवा में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने जनता से ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को नकारने की अपील की।”

Arvind Kejariwal statement over one nation one election

इस बारे में नईदुनिया में रीवा के रिपोर्टर नीलांबुज पांडे का कहना है कि यह वीडियो करीब एक साल पुराना है। विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने रीवा में एक रैली की थी। उसमें ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की आलोचना की थी।

18 सितंबर को आजतक की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है कि ‘एक देश एक चुनाव’ के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। संसद में इसे शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है।

one nation one election

17 सितंबर को ‘आप’ के एक्स हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी गई है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना को सौंपा।

पुराने वीडियो को हालिया समझकर शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। बलरामपुर के रहने वाले यूजर के करीब 5800 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान अरविंद केजरीवाल ने रीवा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की आलोचना की थी। उस वीडियो को कुछ यूजर्स हालिया समझकर शेयर कर रहे हैं। उस समय अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे।

  • Claim Review : अरविंद केजरीवाल का 'वन नेशन वन इलेक्शन' की आलोचना करने वाला यह वीडियो हाल—फिलहाल का है।
  • Claimed By : FB User- Farid Warsi
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later