X
X

Fact Check: वायरल वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति संजय राउत नहीं पुलिसकर्मी लक्ष्मण भदरगे हैं

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच सोशल मीडिया पर संजय राउत के नाम से वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति महाराष्ट्र के परभणी जिले में पदस्थापित पुलिसकर्मी लक्ष्मण भदरगे हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति संगीत की धुन पर थिरकता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में गाने की धुन पर रहे थिरक रहा व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि शिव सेना सांसद संजय राउत हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत निकला। वायरल वीडियो में नृत्य करता हुआ व्यक्ति महाराष्ट्र के परभणी पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी लक्ष्मण भदरगे हैं, जिसके संजय राउत होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो पहले भी 2019 में समान दावे के साथ वायरल हो चुका है।

क्या है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Naveen Gupta’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, ”उद्धव का बेडा गर्ग करने के बाद नाचते हुए संजय राउत।”

सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर ‘Saam TV’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर छह दिसंबर 2019 को अपलोड किया हुआ वीडियो बुलेटिन मिला, जिसमें इस वायरल वीडियो को देखा जा सकता है।

दी गई जानकारी के मुताबिक, संजय राउत के नाम पर हो रहे वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति पुलिसकर्मी लक्ष्मण भदरगे हैं। कई अन्य यूट्यूब चैनल पर भी मौजूद वीडियो में भी इसे देखा जा सकता है।

मराठी यूट्यूब चैनल ‘Sakal’ के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर दिसंबर 2019 को इस वीडियो को अपलोड किया गया है और दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें नजर आ रहे व्यक्ति संजय राउत नहीं, बल्कि लक्ष्मण भदरगे हैं। नीचे दिए गए कोलाज को देखकर इसका स्पष्ट रूप से अंदाजा लगाया जा सकता है।

हमारे सहयोगी मिड-डे के मुंबई में कार्यरत सीनियर रिपोर्टर समीउल्लाह खान ने पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति संजय राउत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह वीडियो पहले भी 2019 में समान दावे के साथ वायरल हो चुका है।’

निष्कर्ष: महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच सोशल मीडिया पर संजय राउत के नाम से वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति महाराष्ट्र के परभणी जिले में पदस्थापित पुलिसकर्मी लक्ष्मण भदरगे हैं।

  • Claim Review : संगीत की धुन पर थिरकते संजय राउत
  • Claimed By : FB User-Naveen Gupta
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later