X
X

Fact Check: अमित शाह का अधूरा वीडियो वायरल, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही थी देश के दो टुकड़ों वाली बात

एक चैनल के कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस की नीति है कि देश के दो टुकड़े होने चाहिए। अधूरे वीडियो को शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है।

Amit Shah News

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान से पहले सोशल मीडिया पर गृहमंत्री अमित शाह का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है, वह कह रहे हैं कि इस देश के दो टुकड़े होने चाहिए, साउथ इंडिया और नॉर्थ। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर अमित शाह पर निशाना साध रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल वीडियो एडिटेड निकला। चैनल के कार्यक्रम में अमित शाह के इंटरव्यू के हिस्से को एडिट करके वायरल किया जा रहा है। अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए यह बात कही थी।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Raj Samasi (आर्काइव लिंक) ने 20 मार्च को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

“वहा यह … कह रहा है की इस देश का दो टुकड़ा होना चाहिए… साऊथ और नार्थ क्युकी जहाँ जागरूकता ज्यादा है वहा ये जीत नहीं पाता है।

जो देश का दो टुकड़ा करेगा साऊथ नार्थ मे हम उसके टुकड़े टुकड़े कर देंगे संभल कर।”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। 20 मार्च को न्यूज 18 की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है, “चैनल के कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। लीडरशिप कॉन्क्लेव ‘राइजिंग भारत’ 2024 कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। दरअसल, पिछले दिनों कांग्रेस के एक नेता ने दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की बात की थी। इस मामले में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक नेता के बयान से इनकार नहीं किया है। देश की जनता मान रही है कि कांग्रेस की पॉलिसी यही है कि देश के दो टुकड़े होना चाहिए। पहला दक्षिण भारत और दूसरा उत्‍तर भारत। राहुल बाबा आप चिंता मत करो, अब भाजपा इतनी ताकतवर है कि कांग्रेस दूसरी बार भारत का विभाजन नहीं कर पाएगी। भाजपा देश के कभी दो टुकड़े नहीं होने देगी।”

सीएनएन न्यूज 18 के यूट्यूब चैनल पर इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की गई है। इसमें दो घंटे 40 मिनट के बाद एंकर ने अमित शाह से सवाल किया, “कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दक्षिण भारत को एक अलग देश होना चाहिए। आप इस पर क्या कहना चाहेंगे?इस पर अमित शाह कहते हैं, इसका जवाब तो राहुल गांधी को देना चाहिए। आज तक कांग्रेस ने उस नेता के बयान से कन्नी नहीं काटी है। देश की जनता तो मान रही है कि कांग्रेस की पॉलिसी है कि देश के दो टुकड़े होने चाहिए, साउथ और नॉर्थ इंडिया। मगर राहुल बाबा आप चिंता मत करो। अब भाजपा इतनी ताकतवर हो गई है कि कांग्रेस दूसरी बार देश का विभाजन नहीं कर पाएगी। कभी इस देश के दो टुकड़े नहीं हो पाएंगे।”

इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि अमित शाह ने यह बात कांग्रेस को लेकर कही थी। भाजपा देश के दो टुकड़े नहीं होने देगी। अमित शाह के अधूरे वीडियो को शेयर किया जा रहा है।

अधूरे वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। राउरकेला में रहने वाले यूजर के करीब 3 हजार फ्रेंड्स हैं।

निष्कर्ष: एक चैनल के कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस की नीति है कि देश के दो टुकड़े होने चाहिए। अधूरे वीडियो को शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है।

  • Claim Review : अमित शाह कह रहे हैं कि देश के दो टुकड़े होने चाहिए।
  • Claimed By : FB User- Raj Samasi
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later