X
X

Quick Fact Check: मध्य प्रदेश में शराब की आपूर्ति को लेकर वायरल हो रहा शिवराज सिंह चौहान का वीडियो एडिटेड है

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Jun 29, 2021 at 07:28 PM
  • Updated: Jun 29, 2021 at 07:34 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज को कुछ अधिकारियों से बातचीत करते हुए देखा और सुना जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री राज्य के आबकारी विभाग के अधिकारियों से कह रहे हे हैं प्रदेश में इतनी शराब फैला दो ताकि लोग शराब के नशे में ही पड़े रहें।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए जा रहे निर्देश के वाकये से जुड़े वीडियो के एक हिस्से को अलग कर उसे जानबूझकर गलत मंशा के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। वायरल हो रहा वीडियो वास्तव में वीडियो का एक अंश है, जिसे समग्रता में नहीं सुने जाने पर ऐसा भ्रम हो रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ‘Manoj Sen Cvs’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, ”यह देखिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्या कह रहे हैं आबकारी विभाग के अधिकारी से
प्रदेश में शराब इतनी फैला दो पूरे प्रदेश के लोग शराब पीकर नशे में पड़े रहे हैं
अभी भी आपको ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो आपको और आपके बच्चों को शराब के नशे में पड़े रहने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहा है।”

पड़ताल किए जाने तक इस वीडियो को करीब 20 हजार से अधिक लोग शेयर कर चुके हैं।

पड़ताल

10 सेकेंड के वायरल वीडियो में शिवराज सिंह चौहान को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ”क्या कर रहा है ये आबकारी अमला…काहे के लिए बैठा है ये…दारू इतनी फैला दो कि पूरे प्रदेश में पिएं और पड़े रहें।”

वीडियो को देखने और सुनने से यह प्रतीत हो रहा है कि यह पूरी बातचीत नहीं बल्कि उसका एक अंश है। सर्च में हमें मुख्यमंत्री कार्यालय के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल पर एक पुराना ट्वीट मिला। 12 जून 2020 को किए गए ट्वीट में पूरे वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है, ”कांग्रेस के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए फेक वीडियो जो भी ट्वीट और व्हाट्सएप्प पर शेयर कर रहा है, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। यह ओरिजिनल वीडियो है। मध्य प्रदेश में ओछी राजनीति की कोई जगह नहीं!”

2:36 मिनट के इस ऑरिजनल वीडियो को पूरा देखने के बाद सच्‍चाई हमारे सामने आई। हमें पता चला कि शिवराज सिंह चौहान का यह वीडियो उस वक्‍त का है, जब वह सत्‍ता में नहीं थे। वीडियो में वह पत्रकारों से कैमरे के सामने राज्य की स्थिति को बयां कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्‍होंने नई आबकारी नीति का विरोध किया और तत्कालीन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कि तत्कालीन सरकार की शराब नीति से आम लोगों और राज्य को नुकसान हो रहा है।

इसी वीडियो से 10 सेकेंड के वीडियो को निकालकर गलत संदर्भ में वायरल कर रहे हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि शिवराज सिंह चौहान राज्य में शराब की ब्रिकी को बढ़ाने की बात कर रहे हैं। जबकि वह तत्कालीन सरकार की आबकारी नीतियों की वजह से राज्य में शराब की सप्लाई और उसकी खपत की आलोचना कर रहे थे।

इससे पहले भी इस वीडियो का यह अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसकी पड़ताल विश्वास न्यूज ने की थी। विश्वास न्यूज की इस फैक्ट चेक स्टोरी को यहां पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुराना वीडियो के एक अंश को गलत मंशा के साथ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के तहत फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : आबकारी अमले पर भड़के शिवराज
  • Claimed By : FB User-Manoj Sen Cvs
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later