X
X

Fact Check: कांग्रेस फ्री रिचार्ज योजना के दावे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लिंक फर्जी है

कांग्रेस फ्री रिचार्ज योजना के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही पोस्ट फर्जी है। साइबर एक्सपर्ट ने इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक ना करने की सलाह दी है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कांग्रेस पार्टी फ्री रिचार्ज योजना के दावे से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस फ्री रिचार्ज योजना के तहत सभी देशवासियों को 3 महीने का फ्री रिचार्ज मिलेगा। पोस्ट में अलग-अलग टेलिकॉम कंपनियों का लोगो लगा हुआ है।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा गलत निकला। कांग्रेस सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई गई है। वायरल किया जा रहा लिंक फर्जी है। यूजर इस लिंक पर क्लिक ना करें।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक पेज “Hanjanglangso English High School, Sarihajan, K/A.” ने 8 नवंबर को पोस्ट शेयर की है। पोस्ट पर लिखा हुआ है, “कांग्रेस फ्री रिचार्ज योजना। सभी देशवासियों को मिलेंगे फ्री रिचार्ज पुरे 3 महीनों के लिए।”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले गूगल पर सर्च किया। सर्च में हमें दावे से जुड़ी कोई भी विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। वायरल पोस्ट में लिंक दिया गया है- “congress2024.limitedoffer” इसे देखने से ही साफ़ होता है कि ये लिंक फर्जी है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को सर्च किया। 

दावे को लेकर हमने कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को चेक किया। हमें यहां कांग्रेस पार्टी की कई योजनाओं के बारे में जानकारी मिली, पर फ्री रिचार्ज योजना से जुड़ी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।

ऐसा ही एक दावा बीजेपी पार्टी और पीएम मोदी से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। जिसमें दावा किया गया था कि 2024 में होने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट प्राप्त करने के लिए BJP सरकार सभी भारतीय यूजर्स को 28 दिन का फ़्री रिचार्ज दे रही है। जब हमने इन पोस्ट की जांच की तो दावा फर्जी निकला। आप उस फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां पढ़ सकते हैं।

पोस्ट को लेकर हमने इंडियन साइबर आर्मी के संस्थापक किश्लय चौधरी से बात की। उन्होंने वायरल दावे को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि  इस तरह के लिंक पैसा और डेटा चोरी करने के उद्देश्य से बनाये जाते हैं। हमें बिना जांच के ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।

पड़ताल के अंत में हमने फर्जी पोस्ट शेयर करने वाले पेज की जांच की। पता चला कि पेज के 617 मेंबर हैं। इस पेज को 22 जून 2019 को बनाया गया है।

निष्कर्ष: कांग्रेस फ्री रिचार्ज योजना के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही पोस्ट फर्जी है। साइबर एक्सपर्ट ने इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक ना करने की सलाह दी है।

  • Claim Review : कांग्रेस फ्री रिचार्ज योजना।
  • Claimed By : फेसबुक पेज - Hanjanglangso English High School, Sarihajan, K/A
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later