X
X

Fact Check: बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित हुई पीएम मोदी की तस्वीर का वायरल वीडियो 6 महीने पुराना

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया बुर्ज खलीफा पर लगी पीएम मोदी की तस्वीर का वायरल वीडियो करीब 6 महीने पुराना है। दरअसल, जुलाई में पीएम मोदी अपनी फ्रांस यात्रा को खत्म कर यूएई पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पर उनका स्वागत बुर्ज खलीफा पर उनकी और तिरंगे की तस्वीर को प्रदर्शित किया गया था। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कुछ दिन पहले दुबई पहुंचे थे। इसी से जोड़ते हुए बुर्ज खलीफा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उनका स्वागत बुर्ज खलीफा पर तस्वीर को प्रदर्शित कर किया गया। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो करीब 6 महीने पुराना है। दरअसल, जुलाई में पीएम मोदी अपनी फ्रांस यात्रा को खत्म कर यूएई पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पर उनका स्वागत बुर्ज खलीफा पर उनकी और तिरंगे की तस्वीर को प्रदर्शित किया गया था। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘इस्लाम शेरा इस्लाम शेरा’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “विश्व के सबसे मज़बूत नेता PMO India श्री Narendra Modi जी के स्वागत के लिए दुबई तैयार।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर मिली। 15 जुलाई 2023 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फ्रांस यात्रा को खत्म कर एक दिवसीय यात्रा के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत करते हुए बुर्ज खलीफा पर उनकी और तिरंगे की तस्वीर को प्रदर्शित किया गया।

पड़ताल के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक वीडियो रिपोर्ट इकोनॉमिक टाइम्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 15 जुलाई 2023 को अपलोड हुई मिली। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शानदार स्वागत किया गया। दुबई की सबसे लंबी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर भारतीय राष्ट्र ध्वज को रोशन किया गया था। बुर्ज में लाइट-एंड-साउंड शो के एक हिस्से के रूप में उनकी तस्वीर भी प्रदर्शित की गई। इसके बाद उनके लिए एक नोट भी चलाया गया, “आपका स्वागत है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।”

अन्य न्यूज रिपोर्ट को यहां पर देखें।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो के पत्रकार नीलू रंजन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, वायरल वीडियो करीब छह महीने पुराना है, जब वो यूएई यात्रा पर गए थे।

हमने बुर्ज खलीफा से संपर्क किया है। रिप्लाई आने पर रिपोर्ट को अपडेट कर दिया जाएगा।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को 7.4 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया बुर्ज खलीफा पर लगी पीएम मोदी की तस्वीर का वायरल वीडियो करीब 6 महीने पुराना है। दरअसल, जुलाई में पीएम मोदी अपनी फ्रांस यात्रा को खत्म कर यूएई पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पर उनका स्वागत बुर्ज खलीफा पर उनकी और तिरंगे की तस्वीर को प्रदर्शित किया गया था। 

  • Claim Review : बुर्ज खलीफा पर पीएम मोदी की तस्वीर को प्रकाशित कर विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में किया गया उनका स्वागत।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर इस्लाम शेरा इस्लाम शेरा
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later