X
X

Fact Check: गृह मंत्री अमित शाह के 2017 के झारखंड दौरे की फोटो को पूजा सिंघल के ताजा मामले से जोड़कर किया जा रहा वायरल

अमित शाह और पूजा सिंघल की यह फोटो 16 सितंबर 2017 को रांची में हुए कार्यक्रम के दौरान की है। हालांकि, हमें वायरल फोटो नहीं मिली, लेकिन इससे मिलती-जुलती फोटो मिली है। दैनिक जागरण रांची के संपादक ने भी इस फोटो के सितंबर 2017 की होने की पुष्टि की है। इस फोटो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

Amit shah, Puja Singhal IAS, Fact Check, Jharkhand IAS,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल भ्रष्टाचार के मामले में सुर्खियों में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक फोटो वायरल हो रही है। यूजर्स इस फोटो को शेयर करके दावा कर रहे हैं कि यह तस्वीर पूजा सिंघल के घर पर छापा पड़ने से कुछ दिन पहले की है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अमित शाह की सितंबर 2017 की झारखंड दौरे की फोटो को पूजा सिंघल के ताजा मामले से जोड़कर दुष्प्रचारित किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में

फेसबुक पेज ‘विकास पागल हो गया है’ (आर्काइव) पर 8 मई को फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया,
घर से करोड़ों का कैश पकड़ाने से थोड़े दिनों पहले पूजा सिंघल की एक तस्वीर।

सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने भी इस फोटो को शेयर करते हुए मिलता-जुलता दावा किया।

पड़ताल

वायरल फोटो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले फोटो को गूगल रिवर्स इमेज की सहायता से सर्च किया। इसमें हमें फिल्म डायरेक्टर अविनाश दास का ट्वीट मिला। उन्होंने भी इस फोटो को ट्वीट करते हुए इसे हाल का बताया है। उनके कमेंट सेक्शन में Jwalamukhi नाम के यूजर ने ट्वीट करके बताया कि यह फोटो वर्ष 2017 की है।

https://twitter.com/Jwalamukhi1008/status/1523208164849508352

इसको और तलाशने पर हमें वायरल फोटो तो नहीं, बल्कि उससे मिलती-जुलती तस्वीर getty images पर मिली। वायरल तस्वीर में पूजा सिंघल और अमित शाह के कपड़े एक जैसे हैं। साथ ही वायरल तस्वीर में अमित शाह के पीछे खड़े शख्स के माथे पर लाल रंग का टीका जैसा लगा है। ओरिजनल तस्वीर में भी अमित शाह के पीछे लाल टीका लगाए शख्स को खड़े देखा जा सकता है।

सेकंड फोटो क्रेडिट: गेटी इमेजेज

getty images पर अपलोड फोटो के कैप्शन में लिखा है, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रांची में ‘गरीब कल्याण मेला’ रैली को संबोधित किया। हरमू मैदान में राज्य में रघुबर दास सरकार के 100 दिन पूरे होने की पूर्व संध्या पर ‘गरीब कल्याण मेला’ रैली का आयोजन हुआ। 16 सितंबर 2017 रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री रघुबर दास और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा मौजूद रहे। (Photo by Diwakar Prasad/Hindustan Times via Getty Images)

फोटो क्रेडिट: गेटी इमेजेज

P3News Jharkhand यूट्यूब चैनल पर भी अमित शाह के रांची के कार्यक्रम को देखा जा सकता है। इसमें अमित शाह और पूजा सिंघल को देखा जा सकता है।

6 मई 2022 को navbharat times में छपी खबर के मुताबिक, झारखंड में भाजपा सरकार के दौरान पूजा सिंघल कृषि सचिव के पद पर तैनात थीं।

Jharkhand vidhansabha की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, भाजपा के रघुवर दास 28 दिसंबर 2014 से 23 दिसंबर 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं।

इस बारे में दैनिक जागरण रांची के संपादक प्रदीप शुक्ला का कहना है, ‘वायरल तस्वीर 16 सितंबर 2017 को हुए कार्यक्रम से संबंधित है। तब अमित शाह ने झारखंड का दौरा किया था, जिसे गरीब कल्याण मेला कहा जाता था। इसे राज्य की राजधानी रांची में आयोजित किया गया था। झारखंड में तब भाजपा का शासन था और रघुबर दास मुख्यमंत्री थे। पूजा सिंघल ने भाजपा सरकार में कृषि सचिव के रूप में कार्य किया था।

फोटो को भ्रामक दावे के साथ वायरल करने वाले फेसबुक पेज ‘विकास पागल हो गया है‘ को हमने स्कैन किया। 7 अक्टूबर 2017 को बने इस पेज को 1 लाख 86 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: अमित शाह और पूजा सिंघल की यह फोटो 16 सितंबर 2017 को रांची में हुए कार्यक्रम के दौरान की है। हालांकि, हमें वायरल फोटो नहीं मिली, लेकिन इससे मिलती-जुलती फोटो मिली है। दैनिक जागरण रांची के संपादक ने भी इस फोटो के सितंबर 2017 की होने की पुष्टि की है। इस फोटो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : घर से करोड़ों का कैश पकड़ाने से थोड़े दिनों पहले पूजा सिंघल की एक तस्वीर।
  • Claimed By : FB Page- विकास पागल हो गया है
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later