X
X

Fact Check : इंडिया टुडे के सर्वे के साथ छेड़छाड़ करके वायरल किया गया Fake ग्राफिक

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इसे फेक पाया। वास्तव में इंडिया टुडे के सर्वे को एडिट करके यह वायरल ग्राफिक बनाया गया है।

नई दिल्ली (Vishvas News)। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में अलग-अलग चरणों में वोटिंग होनी है। इसी के बीच अब इंडिया टुडे के सर्वे के नाम पर एक ग्राफिक वायरल किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि इंडिया टुडे ने उत्तर प्रदेश के अपने सर्वे में सपा को 17 और कांग्रेस को 5 सीट दी है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इसे फेक पाया। वास्तव में इंडिया टुडे के सर्वे को एडिट करके यह वायरल ग्राफिक बनाया गया है। असली सर्वे में इंडिया टुडे ने सपा को सात और कांग्रेस को एक सीट का अनुमान लगाया है।

क्या है वायरल?

एक्‍स हैंडल ‘सूर्या समाजवादी’ ने 17 अप्रैल को एक पोस्‍ट करते हुए लिखा, “इंडिया टुडे ने उत्तर प्रदेश के अपने सर्वे में ~ सपा को 17 सीट दी है ~ कांग्रेस को 5 सीट दी है बस देखते जाओ ये तो बस शुरुआत है, सपा 30 से अधिक सीटें अकेले जीतेगी

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां फैक्‍ट चेक के उद्देश्य से ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इसे समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल की शुरुआत इंडिया टुडे के यूट्यूब चैनल पर सर्वे को खोजने से की। हमें 20 मार्च 2024 को एक रिपोर्ट मिली, जो कि इंडिया टुडे के सर्वे को लेकर थी। इस वीडियो को हमने पूरा देखा। हमें 1:35 घंटे पर असली ग्राफिक नजर आया।

इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि यहां सपा को 7 और कांग्रेस को 1 सीट दी गई है। इसे ही एडिटेड करके सपा को 17 और कांग्रेस को 5 सीट दिखाकर वायरल किया जा रहा है। हमारी जांच में वायरल ग्राफिक फर्जी साबित हुआ।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए वायरल ग्राफिक में दिख रहे इंडिया टुडे के वरिष्‍ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई से संपर्क किया। उनके साथ वायरल ग्राफिक को शेयर किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह ग्राफिक फेक है।

राजदीप सरदेसाई ने अपने एक्‍स हैंडल पर इसे लेकर एक पोस्‍ट भी किया। 18 अप्रैल की इस पोस्‍ट में वायरल ग्राफिक को फेक बताया गया।

https://twitter.com/sardesairajdeep/status/1780777629462958121

पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। एक्‍स हैंडल सूर्या समाजवार्दी को आठ हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यह अकाउंट अप्रैल 2021 को बनाया गया।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल ग्राफिक फेक साबित हुआ। इंडिया टुडे के असली सर्वे के ग्राफिक के साथ छेड़छाड़ करके वायरल ग्राफिक बनाया गया है।

  • Claim Review : इंडिया टुडे ने उत्तर प्रदेश के अपने सर्वे में सपा को 17 सीट और कांग्रेस को 5 सीट दी है।
  • Claimed By : X Handel Surya Samajwadi
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later