X
X

Fact Check : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के भाषण के वीडियो से छेड़छाड़ करके किया गया वायरल

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि खरगे के भाषण के साथ छेड़छाड़ करके वायरल क्लिप तैयार की गई है।

नई दिल्ली (विश्‍वास न्‍यूज)। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें खरगे को कथित रूप से यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि हमेशा कांग्रेस पार्टी देश को डिवाइड कर रही है। जाति के नाम डिवाइड कर रही है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस क्लिप को सच मानकर वायरल कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। दरअसल असली वीडियो में मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए हुए कहा था कि वे हम पर आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस पार्टी देश को डिवाइड कर रही है। जाति के नाम डिवाइड कर रही है। खरगे आगे कहते हैं कि हम कहां कर रहे हैं। हम तो लोगों को न्‍याय दिलाना चाहते हैं।

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि खरगे के भाषण के साथ छेड़छाड़ करके वायरल क्लिप तैयार की गई है। जिससे यह भ्रम हो र‍हा है कि उन्‍होंने कांग्रेस को लेकर यह बात कही है। हमारी जांच में वायरल क्लिप एडिटेड साबित हुई।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर भगवान सिंह ने एक क्लिप को पोस्‍ट करते हुए लिखा कि चमचों का देश प्रेम देशवासियों के सामने समय-समय पर आता रहता है। यह पोस्‍ट 20 फरवरी को की गई।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। फेसबुक के अलावा एक्‍स पर भी कुछ अन्य यूजर्स ने भी इस वीडयो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच के लिए सबसे पहले इनविड टूल की मदद से वायरल क्लिप के कई गैब्‍स निकालकर उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें 15 फरवरी 2024 को कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। वीडियो से हमें पता चला कि भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी बिहार पहुंचे थे। उसी वक्‍त जनता को संबोधित करते हुए खरगे ने भाषण दिया था। इस वीडियो में 13 मिनट की टाइम लाइन के बाद खरगे को यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि मोदी बोलते हैं हमेशा। कांग्रेस पार्टी देश को डिवाइड कर रही है। जाति के नाम डिवाइड कर रही है। खरगे आगे कहते हैं कि हम कहां कर रहे हैं। हम तो लोगों को न्‍याय दिलाना चाहते हैं।

गूगल ओपन सर्च पर कीवर्ड से सर्च करने पर हमें जागरण डॉट कॉम पर पब्लिश एक खबर मिली। इसे 15 फरवरी को पब्लिश किया गया था। इसमें बताया गया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने औरंगाबाद के गांधी मैदान में एक सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्‍होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर हमला बोला था। संबंधित खबर को यहां पढ़ा जा सकता है।

अब तक की पड़ताल से यह साबित हो गया कि कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के एक हिस्‍से के साथ छेड़छाड़ करके गलत दावे के साथ वायरल किया गया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए औरंगाबाद के कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह से संपर्क किया। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि कांग्रेस अध्‍यक्ष का वायरल वीडियो एडिटेड है।

अब बारी थी फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच करने की। फेसबुक यूजर भगवान सिंह की सोशल स्‍कैनिंग में पता चला कि यूजर भोपाल में रहता है। इसे आठ हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन का वायरल वीडियो एडिटेड साबित हुआ। उनके वीडियो में से एक हिस्‍सा काटकर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि कांग्रेस देश को डिवाइड कर रही है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर भगवान सिंह
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later