पूरा सच: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने नहीं फहराया पाकिस्तानी झंडा

पूरा सच: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने नहीं फहराया पाकिस्तानी झंडा

नई दिल्‍ली (विश्‍वास टीम)।आज कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि अपनी रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने पाकिस्तान के झंडे को फहराया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है: “#राजस्थान  #अशोक #गहलोत की रैली में #पाकिस्तान के #झंडे और दो सालो कांग्रेस को वोट …….@nitinsoni1979 “। असल में गहलोत ने ऐसा कोई झंडा नहीं फहराया और हमारी जांच में इस वीडियो का डिस्क्रिप्शन एकदम गलत है।

पड़ताल

सबसे पहले हमने इस वीडियो को बारीकी से से देखने का फैसला किया। सबसे पहले आपको बता दें की न ही तो यह पाकिस्तानी झंडा है और न ही इस्लामिक झंडा है। पाकस्तानी झंडे में लेफ्ट तरफ एक सफ़ेद पट्टी होती है और राइट तरफ हरे पृष्ट में सफ़ेद रंग से चाँद और तारा बना होता है. दूसरी ओर इस्लामिक झंडे में कोई हरी पट्टी नहीं होती, बस एक हरे पृष्ट पर चाँद और तारा बना होता है। नीचे दी गयी तस्वीर से आप खुद इस बात का पता लगा सकते हैं।

पाकिस्तानी और इस्लामी झंडे में अंतर

 

इसमें हमने पाया कि वीडियो में अशोक गहलोत पाकिस्तान का नहीं, बल्कि एक सादे हरे रंग का झंडा फहराते नज़र आ रहे हैं।

गेहलोत ने पाकिस्तानी नहीं बल्कि एक साधारण हेरे रंग का झंडा फेहराया था

हमने इस वीडियो की और गहराई से जाँच की। इस वीडियो को InVid टूल पर डालकर हमने की फ्रेम्स का गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। विजुअली सिमिलर इमेजेज पर निकल कर आया कि यह वीडियो सबसे पहले 21 नवंबर को शेयर किया गया था और इस वीडियो को खुद अशोक गहलोत ने पोस्ट किया था।

https://www.facebook.com/AshokGehlot.Rajasthan/videos/2065055197138012/

उसमें उन्होंने लिखा था, “आज यहां जोधपुर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।” इससे यह साफ़ हो जाता है कि असल में वह झंडा पाकिस्तान का नहीं, बल्कि ईद के मौके पर जुलूस को रवाना करने के लिए फहराया गया साधारण हरा झंडा था।

पूरा सच जानें…सब को बताएं

सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

False
Symbols that define nature of fake news
Related Posts
नवीनतम पोस्ट