X
X

विश्वास न्यूज की नन-पार्टिसनशिप (गैर-पक्षपात) नीति

विश्वास न्यूज की व्यापक संपादकीय नीति के अनुपालन के लिए कई कठोर मापदंड सुनिश्चित किए गए हैं। इनकी मदद से विश्वास न्यूज ने अपने पत्रकारों के लिए आचार संहिता और दिशा-निर्देश निर्धारित किए हैं। विश्वास ‘नो इन्फ्लुएंसर पॉलिसी (किसी से प्रभावित नहीं होने की नीति) के अपने नैतिक स्टैंड के साथ दृढ़ता से खड़ा है। यह नीति सुनिश्चित करती है कि हमारी खबरें किसी बाहरी पूर्वाग्रह से प्रभावित न हों। विश्वास में काम करने वाला कोई शख्स न तो किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा लेता है और न ही कभी किसी उम्मीदवार या एडवोकेसी ऑर्गनाइजेशंस को अपनी सेवा देता है। विश्वास न्यूज के मुख्य सदस्यों ने एक साल से अधिक समय से किसी बड़े राजनीतिक मसले या अन्य चीजों पर टिप्पणी नहीं की है। सार्वजनिक बहसों में पारदर्शिता और शुचिता लाने के उद्देश्य से हमारी टीम का कोई सदस्य किसी राजनीतिक दल, उम्मीदवार या उनके काम की वकालत नहीं करता। विश्वास न्यूज के सदस्य किसी भी राजनीतिक से नहीं जुड़े हुए हैं।

अप्रैल 2024 तक, यह जानकारी वर्तमान और सटीक बनी हुई है, जो दिए गए संदर्भ में नवीनतम अपडेट और विकास को दर्शाती है।

नवीनतम पोस्ट