Quick Fact Check: चीन में नीला सेब बनाने का झूठा दावा करने वाला वीडियो फिर आया सामने

वीडियो का ये दावा फर्जी है कि चीन में नीले रंग का सेब पैदा किया गया है। वीडियो में दिख रहे सेब को पेंट किया गया है।

Quick Fact Check: चीन में नीला सेब बनाने का झूठा दावा करने वाला वीडियो फिर आया सामने

नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया जा रहा है कि चीन में नीले रंग का सेब पैदा किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स कथित तौर पर पेड़ पर उगे नीले रंग के सेब के टुकड़े करता देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज पहले भी इस दावे की पड़ताल कर चुका है। नीला सेब बनाने का दावा पूरी तरह झूठा है।

क्या है वायरल पोस्ट में

OMG नाम के फेसबुक पेज पर शेयर की गई पोस्ट में पेड़ पर नीले रंग का सेब दिखाया जा रहा है। इस पोस्ट के दावे में लिखा है, ‘मेड इन चाइना नीला सेब।’ इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने इस वायरल पोस्ट में किए गए दावों की अलग-अलग पड़ताल की। हमने InVID tool का इस्तेमाल कर इसकी बारीक जानकारियां निकालीं। यहां आप देख सकते हैं कि हमने पहले इस पोस्ट का खुलासा कैसा किया: चीन में नीले रंग का सेब बनाने का दावा करने वाला वीडियो फर्जी है

विश्वास न्यूज ने एनडीएमसी हॉर्टिकल्चर के डायरेक्टर नीरज कांत से बात की। उन्होंने बताया कि ये असली नहीं, बल्कि रंगा हुआ सेब है।

इस वीडियो को ‘OMG’ नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। विश्वास न्यूज ने इस पेज की सोशल स्कैनिंग की। फैक्ट चेकिंग तक इस पेज के 5.4 हजार फॉलोअर्स थे।

निष्कर्ष: वीडियो का ये दावा फर्जी है कि चीन में नीले रंग का सेब पैदा किया गया है। वीडियो में दिख रहे सेब को पेंट किया गया है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट