Fact Check: जापान ने नहीं बंद की है वैक्सीन प्रक्रिया, वायरल दावे फर्जी

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में इस दावे को झूठा पाया। जापान ने वैक्सीन प्रक्रिया को बंद नहीं किया है।

Fact Check: जापान ने नहीं बंद की है वैक्सीन प्रक्रिया, वायरल दावे फर्जी

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली): विश्वास न्यूज को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट मिला जो एक आर्टिकल के स्क्रीनशॉट की तरह लग रहा था। आर्टिकल में दावा किया गया है, “जापान ने वैक्सीन प्रक्रिया को बंद कर Ivermectin को अपनाया; रातोंरात पाया कोविड 19 पर काबू।” विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में इस दावे को झूठा पाया।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर वेन कैनेडी ने 20 नवंबर को अपने प्रोफाइल पर एक आर्टिकल के स्क्रीनशॉट को पोस्ट किया। आर्टिकल में कहा गया है, “जापान ने वैक्सीन प्रक्रिया को बंद कर Ivermectin को अपनाया; रातोंरात पाया कोविड 19 पर काबू।”

यहां पोस्ट और उसके आर्काइव लिंक को देखा जा सकता है।

पड़ताल:

विश्वास न्यूज ने वायरल आर्टिकल को ढून्ढ कर और उसे पढ़कर अपनी जांच शुरू की। इस आर्टिकल को 27 अक्टूबर 2021 को ‘halturnerradioshow.com’ नाम की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था।

आर्टिकल को यहां देखें।

हमने इंटरनेट पर कीवर्ड्स की मदद से जाँचा। हालांकि, हमें किसी भी ऑथेंटिक मीडिया हाउस पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली।

जापानी सरकार की वेबसाइट के अनुसार, “The Government recommends that people get vaccinated because the benefits of vaccination are greater than the risk of side reactions.”

हमें जापान की फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज एजेंसी की स्वीकृत सूचि में ‘इवरमेक्टिन’ दवा नहीं मिली।

जांच के अंतिम चरण में, विश्वास न्यूज ने जापान में भारत में जन्मे पहले एशियाई मूल के विधायक योगेंद्र पुराणिक से बातचीत की। उन्होंने कहा, “जापान वैक्सीन पासपोर्ट डिजिटलाइजेशन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, और जापानी वैक्सीन पासपोर्ट स्वीकार करने के लिए और अधिक देशों के साथ समझौते कर रहा है। जापान ने फरवरी 2022 से 5 से 11 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू करने की घोषणा की है। साफ़ है कि जापान ने टीकों के उपयोग को बंद नहीं किया है।”

हमने फेसबुक यूजर ‘वेन कैनेडी’ की सोशल स्कैनिंग की। प्रोफ़ाइल के अनुसार वो अलबामा शहर में रहता है।

To read this fact check in English, click here.

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में इस दावे को झूठा पाया। जापान ने वैक्सीन प्रक्रिया को बंद नहीं किया है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट