X
X

दीपिका की बेटी की तस्वीरों से लेकर ये फर्जी पोस्ट खूब हुई वायरल  

आज हम आपको दीपिका को लेकर फैली ऐसी ही कई फर्जी पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जांच कर विश्वास न्यूज ने सच्चाई सामने रखी है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Sep 13, 2024 at 06:23 PM
  • Updated: Sep 17, 2024 at 05:50 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। तब से ही वो अपनी बेटी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। डिलीवरी से पहले वो मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंची थी। पहले उन्होंने गणपति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और फिर अगले दिन उन्होंने बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी के जन्म के बाद उनकी कई एडिटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसे लेकर दावा किया गया कि रणवीर और दीपिका ने अपनी बेटी की तस्वीरों को शेयर किया है। इसी तरह की कई अन्य फर्जी पोस्ट का दीपिका अभी तक शिकार हो चुकी हैं। आज हम आपको दीपिका को लेकर फैली ऐसी ही कई फर्जी पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जांच कर विश्वास न्यूज ने सच्चाई सामने रखी है। 

पहली पोस्ट

दीपिका की बेटी के जन्म के बाद उनकी एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई। तस्वीर में दीपिका को एक बच्ची के साथ देखा जा सकता है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि यह दीपिका और उनकी बेटी की तस्वीर है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल तस्वीर एक अन्य महिला की है, जिसकी तस्वीर को एडिट कर दीपिका का चेहरा लगा दिया गया है। 

पूरी पड़ताल को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

दूसरा पोस्ट

पठान फिल्म की रिलीज के दौरान कई लोग इसे बायकॉट करने की अपील कर रहे थे और इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसी दौरान मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन पर बात करते हुए दीपिका पादुकोण के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया था कि फिल्म के बायकॉट से परेशान होकर डिप्रेशन में चली गई हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया था कि वायरल दावा गलत है। असल में दीपिका का वायरल वीडियो साल 2018 का था। जब उन्होंने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर लोगों को डिप्रेशन के बारे में बताया था और इसे गंभीर रूप से लेने की हिदायत दी थी।

पूरी पड़ताल को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

तीसरी पोस्ट

दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। तस्वीर में दोनों ने भगवा रंग का एक दुपट्टा डाला हुआ था। दुपट्टे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वोट देने की अपील लिखी हुई थी। इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि दोनों ने बीजेपी को समर्थन किया है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में दोनों की तस्वीर एडिटेड थी। दोनों ने भगवा रंग का दुपट्टा जरूर पहना है, लेकिन उस पर बीजेपी को वोट देने और समर्थन करने की बात नहीं लिखी हुई है। 

पूरी पड़ताल को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

चौथी पोस्ट

अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच पहुंची थी। इसके बाद से ही उनका एक कथित राजनीतिक बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि  दीपिका पादुकोण ने मुस्लिमों को निशाना बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ”जिम्मेदार” बताया था। विश्वास न्यूज ने जब दावे की पड़ताल की तो  सच्चाई कुछ और ही निकली। दरअसल हमने अपनी पड़ताल में पाया कि दीपिका के नाम से वायरल बयान फर्जी था। दीपिका ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था।

पूरी पड़ताल को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

पांचवीं  पोस्ट 

इसी तरह सोशल मीडिया पर दीपिका के नाम से एक और कथित बयान वायरल हुआ था। एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया था कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एलआईसी के घाटे में जाने पर टिप्पणी की है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा  कि 67 साल के इतिहास में एलआईसी के पैसे का एक रुपया भी बर्बाद नहीं हुआ, लेकिन आज पहली बार उसे 18 हजार करोड़ का घाटा हुआ है, क्योंकि देश सुरक्षित हाथों में नहीं है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। यह बयान भी मनगढ़ंत है, जिसे दीपिका के नाम पर वायरल किया गया था।

पूरी पड़ताल को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later