X
X

Fact Check: रैंप वॉक करती सोनाक्षी सिन्हा का वायरल वीडियो असली नहीं,डीप फेक की मदद से बनाया गया है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोनाक्षी सिन्हा का वायरल वीडियो डीपफेक है। असली वीडियो मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एलेजांद्रा टैलेस का है। जिसके रैंप वॉक के वीडियो को डीप फेक टेक्नोलॉजी की मदद से बदल सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा लगा दिया गया है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा नहीं है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रैंप वॉक करती एक युवती को देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि वीडियो एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल वीडियो को डीपफेक पाया। असली वीडियो मॉडल एलेजांद्रा टैलेस (Alejandra Talles ) का है, जिसे एआई टेक्नोलॉजी की मदद से बदल कर उसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा लगा दिया गया है। 

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ‘Mohd Kaish’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को सोनाक्षी सिन्हा का बताकर शेयर किया है।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स (आर्काइव लिंक) ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो के असली सोर्स ढूंढने के लिए हमने वीडियो के कई की-फ्रेम्स निकाले और रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो कई जगह अपलोड मिला, पर वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा नहीं है, बल्कि  अन्य युवती है।

सर्च के दौरान हमें वीडियो FilmsByJosh नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 25 जनवरी 2024 को अपलोड किया गया है। यहां वीडियो में नजर आ रही युवती को मॉडल एलेजांद्रा टैलेस बताया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो आर्ट बेसल  मिआमि फ्यूज़न फैशन इवेंट्स 2023 का है।

ऑरिजिनल वीडियो को कई अन्य यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

नीचे दिए कोलाज में दोनों के बीच के अंतर को देखा जा सकता है।

एलेजांद्रा टैलेस मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। एलेजांद्रा मूल रूप से क्यूबा की रहने वाली है, बाद में मियामी रहने लगी थी। एलेजांद्रा के सोशल मीडिया पर उनके फोटोशूट और रैंप वॉक के  पोस्ट शेयर किये जाते हैं।

हमने वीडियो को हाइव मॉडरेशन एआई डिटेक्शन टूल पर अपलोड किया। इस टूल ने वीडियो को 98 फीसदी डीपफेक  बताया है।

वीडियो को लेकर हमने अपने पार्टनर डीएयू (एमसीए की पहल) से संपर्क किया। उन्होंने वीडियो को TrueMedia डीपफेक डिटेक्टर पर चेक किया, जिसमें इस वीडियो को 87 फीसदी एआई निर्मित बताया है।

वीडियो को लेकर हमारे पार्टनर डीएयू (एमसीए की पहल) ने गेट रियल लैब्स के सह-संस्थापक Dr. Hany Farid से संपर्क किया। उन्होंने अपनी जांच में इस वीडियो को डीपफेक पाया, जिसमें एआई टेक्नोलॉजी की मदद से मूल वीडियो में नज़र आ रही महिला के चेहरे को बदल दिया गया है

सोनाक्षी सिन्हा से पहले रश्मिका मंदाना, काजोल और आलिया भट्ट के डीपफेक वायरल हो चुके हैं। जिनकी पड़ताल को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है। एआई और अन्य डीपफेक से जुड़ी पड़ताल को विश्वास न्यूज के एआई सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 5 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को इलाहाबाद का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोनाक्षी सिन्हा का वायरल वीडियो डीपफेक है। असली वीडियो मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एलेजांद्रा टैलेस का है। जिसके रैंप वॉक के वीडियो को डीप फेक टेक्नोलॉजी की मदद से बदल सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा लगा दिया गया है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा नहीं है।

  • Claim Review : वीडियो एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर - Mohd Kaish
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later