Fact Check: अजय देवगन के साथ बैठी बुजुर्ग महिला नहीं है उनकी मां, तस्वीर गलत दावे से वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अजय देवगन के साथ बैठी बुजुर्ग महिला उनकी मां नहीं हैं, बल्कि साल 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ की कलाकार पुष्पा जोशी हैं। पुष्पा जोशी का नवंबर 2019 में निधन हो गया था।

Fact Check: अजय देवगन के साथ बैठी बुजुर्ग महिला नहीं है उनकी मां, तस्वीर गलत दावे से वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अभिनेता अजय देवगन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें एक बुजुर्ग महिला के साथ देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस तस्वीर को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि तस्वीर में अजय देवगन के साथ उनकी मां हैं।

विश्वास न्यूज़ ने जांच में वायरल दावे को फर्जी पाया। असल में तस्वीर में दिख रही बुजुर्ग महिला अजय देवगन की मां नहीं है, बल्कि अजय देवगन के साथ 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ में काम करने वाली एक्ट्रेस पुष्पा जोशी हैं। एक्ट्रेस पुष्प जोशी का निधन नवंबर 2019 में हो गया था।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक पेज Anandfb.movie ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया है, “बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और उनकी मां की तस्वीर और दोनों साथ में बहुत अच्छे दिख रहे हैं और लाइक करें।”

फेसबुक पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने गूगल लेंस का इस्तेमाल किया। हमें तस्वीर से जुड़ी खबर बॉलीवुड हंगामा की वेबसाइट पर मिली।  29 नवंबर 2019 को प्रकाशित खबर में बताया गया, तस्वीर में फिल्म ‘रेड’ में सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पुष्पा जोशी हैं। जिनका साल 2019 में निधन हो गया था।

सर्च के दौरान हमें तस्वीर से जुड़ी खबर फर्स्ट पोस्ट.कॉम की वेबसाइट पर भी मिली। 29 नवंबर 2019 को प्रकाशित खबर अजय देवगन के साथ दिख रही बुजुर्ग महिला को एक्ट्रेस पुष्पा जोशी बताया गया हैं।

जांच में आगे हमने अजय देवगन की मां के बारे में सर्च किया। हमें अजय देवगन के साथ उनकी मां की कई सारी तस्वीरें मिली। अजय देवगन की मां का नाम वीना देवगन है।

पहले भी यह तस्वीर समान दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता हैं।

हमने जानकारी के लिए दैनिक जागरण के लिए एंटरटेनमेंट कवर करने वाली प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट, स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि तस्वीर अजय देवगन की मां की नहीं हैं। यह ‘रेड’ फिल्म की कलाकार पुष्पा जोशी हैं।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक पेज को स्कैन किया। पता चला इस पेज को 12 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अजय देवगन के साथ बैठी बुजुर्ग महिला उनकी मां नहीं हैं, बल्कि साल 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ की कलाकार पुष्पा जोशी हैं। पुष्पा जोशी का नवंबर 2019 में निधन हो गया था।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट