X
X

Fact Check : गणपति पूजन में पहुंचे सलमान और शाहरुख के वीडियो को राम मंदिर का बताकर किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सलमान और शाहरुख खान के राम मंदिर जाने का दावा गलत है। असल में यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2023 का है। जब तीनों लोग गणपति पूजा के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के घर पर पहुंचे थे।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jan 24, 2024 at 04:10 PM
  • Updated: Jan 24, 2024 at 05:06 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर सलमान खान, शाहरुख खान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शारुख खान और सलमान खान को फूल चढ़ाते हुए और भगवा स्कार्फ पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दोनों ही खान महाराष्ट्र के सीएम के साथ राम मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2023 का है। जब तीनों लोग गणपति पूजा के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के घर पर पहुंचे थे।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर पिंकी अशोक ऑफिशियल ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “जय श्री राम अयोध्या धाम में दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, सलमान खान, एकनाथ शिंदे।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी रिपोर्ट नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर 25 सितंबर 2023 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने घर पर गणपति लेकर आए थे। उन्हीं के दर्शन करने के लिए बॉलीवुड हस्तियां आई थी। इस दौरान सलमान और शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए वहां पर पहुंचे थे।

पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो बॉलीवुड नाउ नामक एक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 24 सितंबर 2023 को अपलोड किया गया है। मौजूद जानकारी के मुताबिक, गणेश पूजन के लिए सलमान और शाहरुख खान सहित कई अन्य बॉलीवुड सितारे दर्शन करने के लिए पहुंचे।

हमें जांच के दौरान इस कार्यक्रम में कई अन्य वीडियो बॉलीवुड से जुड़ी जानकारियां देने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट वायरल भयानी पर इसी जानकारी के साथ शेयर हुआ मिला। 

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से बातचीत की। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो करीब तीन महीने पुराना है। जब सलमान और शाहरुख गणेश पूजन के लिए सीएम शिंदे के घर पहुंचे थे।

अधिक जानकारी के लिए अयोध्या दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी रमा शरण अवस्थी से संपर्क किया। उन्होंने दावे को गलत बताया है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाली यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करती है। यूजर को करीब चार सौ लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने खुद को झारखंड का रहने वाला बताया हुआ है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सलमान और शाहरुख खान के राम मंदिर जाने का दावा गलत है। असल में यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2023 का है। जब तीनों लोग गणपति पूजा के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के घर पर पहुंचे थे।

  • Claim Review : शाहरुख खान, सलमान खान और एकनाथ शिंदे पहुंचे राम मंदिर।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर पिंकी अशोक
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later