X
X

Fact Check : अनंत अंबानी के शादी समारोह में भोजपुरी अभिनेता के साथ नहीं पहुंचे सलमान खान, वायरल तस्वीर एडिटेड

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सलमान खान और पवन सिंह की वायरल तस्वीर एडिटेड है। एडिटिंग की मदद से दो अगल-अगल तस्वीर को साथ में जोड़ा गया है और अब गलत दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

नई दिल्ली(विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सलमान खान अनंत अंबानी के शादी के फंक्शन में पवन सिंह के साथ पहुंचे। पोस्ट में दोनों को साथ देखा जा सकता है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर एडिटेड है। एडिटिंग की मदद से दो अगल-अगल तस्वीर को साथ में जोड़ा गया है और अब गलत दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर पियूष सिंह ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “भोजपुरी के बादशाह पावर स्टार पवन सिंह से मिले सलमान खान अब तो लाइक करोगे आप लोग…!”

फोटो पर लिखा हुआ है, “सलमान खान के साथ अनंत अंबानी के शादी में पहुंचे पवन सिंह।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

अन्य न्यूज भी मिलती-जुलती तस्वीर को शेयर कर रहे हैं।

पड़ताल 

पहली तस्वीर का सच जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें सलमान खान का असली वीडियो वायरल बॉलीवुड नामक एक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 19 जनवरी 2023 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, सलमान खान अपनी बहन की बेटी के साथ अनंत अंबानी की सगाई में पहुंचे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान ने हूबहू कपड़े पहने हुए हैं और पीछे का बैकग्राउंड भी एक जैसा ही है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने पवन सिंह की तस्वीर के बारे में सर्च करना शुरू किया। हमें पवन सिंह की असली तस्वीर subham_2511_subhamrathorsinha नामक एक इंस्टाग्राम पर मिली। तस्वीर को 12 जुलाई 2024 को शेयर किया गया था। तस्वीर को अनंत अंबानी की  शादी से जुड़े समारोह का बताया गया है। असली तस्वीर में पवन सिंह को कई अन्य लोगों के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा जा सकता है।

सलमान खान की दूसरी तस्वीर के बारे में सर्च करने पर हमें असली वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। वीडियो को 12 जुलाई 2024 को अपलोड किया गया था। असली वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी बहन अर्पिता के साथ अनंत अंबानी के साथ समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

अधिक जानकारी के लिए हमने पवन सिंह के पीए संतोष भोजपुरी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल तस्वीर एडिटेड है।

अंत में हमने एडिटेड फोटो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 108K  लोग फॉलो करते हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सलमान खान और पवन सिंह की वायरल तस्वीर एडिटेड है। एडिटिंग की मदद से दो अगल-अगल तस्वीर को साथ में जोड़ा गया है और अब गलत दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : अनंत अंबानी के शादी समारोह में भोजपुरी अभिनेता के साथ पहुंचे सलमान खान।
  • Claimed By : FB User पियूष सिंह
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later