X
X

Fact Check: जोड़ों के दर्द और मधुमेह के इलाज को लेकर वायरल डीपफेक वीडियो फिशिंग लिंक्स के साथ हो रहे शेयर

मधुमेह के इलाज और जोड़ों के दर्द को लेकर वायरल हो रहे वीडियो डीपफेक हैं। इनके साथ फिशिंग लिंक्स को भी शेयर किया जा रहा है।

Fact Check, Anjana om kashyap, Chitra Tripathi, deepfake video, phishing links,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर चैनल्स की न्यूज एंकर के कथित वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उनको जोड़ों के दर्द और मधुमेह के इलाज को लेकर पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक करने को कहते हुए देखा जा सकता है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो डीपफेक हैं, जिनको फिशिंग लिंक्स के साथ शेयर किया जा रहा है।  

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Lets Play Faster (आर्काइव लिंक) ने 24 मार्च को आजतक का लोगो लगे हुए कथित वीडियो को शेयर किया है। इसमें एंकर अंजना ओम कश्यप और स्वामी रामभद्राचार्य को दिखाया गया है। इसमें स्वामी रामभद्राचार्य को मधुमेह के इलाज पर बोलते हुए दिखाया गया है। पोस्ट के साथ में एक लिंक भी दिया गया है।

इसी तरह Dot354 (आर्काइव लिंक) ने एंकर चित्रा त्रिपाठी का कथित वीडियो शेयर करते हुए जोड़ों के दर्द के इलाज को लेकर खबर बताई।

फेसबुक यूजर saurav_luckyjaat (आर्काइव लिंक) ने इंडिया टीवी के पत्रकार रजत शर्मा का वीडियो शेयर किया है। इसमें अमिताभ बच्चन को भी देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने दावों को एक-एक करके चेक किया।

पहला दावा

फेसबुक यूजर Lets Play Faster के वीडियो को हमने कीफ्रेम निकालकर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर इससे संबंधित वीडियो को देखा जा सकता है। 29 अक्टूबर 2023 को लाइव स्ट्रीम हुए वीडियो में स्वामी रामभद्राचार्य पीएम मोदी के बारे में बात करते दिख रहे हैं। इसमें कही भी वह मधुमेह के इलाज को लेकर बात करते हुए नहीं दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो में आज तक का लोगो लगा हुआ है और इसमें न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप भी दिख रही हैं। इस बारे में हमने अंजना ओम कश्यप से संपर्क किया। उन्होंने इसे डीपफेक बताया है।

दूसरा दावा

हमने फेसबुक यूजर Dot354 के वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। इसमें दिख रहे शख्स लेखक दीपक चोपड़ा हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट (आर्काइव लिंक) पर वायरल क्लिप भी मिली, जिसमें उनके कपड़ों और बैकग्राउंड को देखा जा सकता है।

वीडियो आज तक की न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी भी दिख रही हैं। इस बारे में हमने उनसे संपर्क कर इन्हें वायरल वीडियो भेजा। उन्होंने इसे फेक बताया।

तीसरा दावा

तीसरे वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया तो अमिताभ बच्चन वाली ​वीडियो क्लिप ब्रूट इंडिया यूट्यूब चैनल पर 11 दिसंबर 2022 को अपलोड की गई है। इसे 23 दिसंबर 2017 का बताया गया है। वीडियो में अमिताभा अपने बुरे दौर के बारे में बात कर रहे हैं। असली वीडियो में वह डीयबिटीज के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि वायरल वीडियो क्लिप में आवाज अलग से जोड़ी गई है।

इस तरह के कछ और वीडियो भी वायरल हो चुके हैं, जिनकी पड़ताल विश्वास न्यूज की टीम कर चुकी है। विश्वास न्यूज की फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

इस बारे में साइबर आर्मी के संस्थापक किसलय चौधरी का कहना है कि वीडियो के साथ फिशिंग लिंक्स शेयर किए जा रहे हैं। साइट पर ट्रैफिक बढ़ाने के मकसद से भी इस तरह की पोस्ट शेयर की जाती हैं।  

डीपफेक वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके अनुसार, यूजर के 514 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: मधुमेह के इलाज और जोड़ों के दर्द को लेकर वायरल हो रहे वीडियो डीपफेक हैं। इनके साथ फिशिंग लिंक्स को भी शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : न्यूज चैनल्स की एंकर्स ने जोड़ों के दर्द और मधुमेह के इलाज को लेकर लिंक पर क्लिक करने की अपील की।
  • Claimed By : FB User- Lets Play Faster
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later