X
X

Quick Fact Check: नहीं चढ़ाया जाता तिरुपति मंदिर में सिर्फ एक विशेष गाय का दूध, पुंगनूर गाय को लेकर वायरल दावा गलत है

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि पुंगनूर गाय को लेकर यह सभी दावे गलत हैं। तिरुपति मंदिर के गौशाला के एडमिनिस्ट्रेटर के अनुसार मंदिर में भगवान के अभिषेक के लिए किसी विशेष गाय का दूध इस्तेमाल नहीं किया जाता। बल्कि सभी गायों का दूध इस कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फोटो में दिख रही गाय पुंगनूर गाय ही है। हमने जाँच में ये भी पाया कि पुंगनूर गाय दिन में 100 किलो नहीं बल्कि सिर्फ 2-3 किलो दूध ही देती है। पुंगनूर गाय की कीमत भी 12 करोड़ नहीं होती हालांकि कुछ विशेष गाय ऐसी होती है जिनकी कीमत करोड़ों में होती है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Feb 11, 2020 at 06:45 PM
  • Updated: Feb 11, 2020 at 06:47 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर आजकल फिर से पुंगनूर गाय की एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में पुंगनूर गाय की प्रजाति को लेकर दावा किया जा रहा है कि तिरुपति मंदिर में भगवान के अभिषेक के लिए इसी विशेष गाय का दूध इस्तेमाल किया जाता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही यह गाय ₹12 करोड़ की है और यह रोज 100 किलो दूध देती है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि ये सभी दावे गलत हैं।

तिरुपति मंदिर के गौशाला के एडमिनिस्ट्रेटर के अनुसार, मंदिर में भगवान के अभिषेक के लिए किसी विशेष गाय का दूध इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि सभी गायों का दूध इस कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फोटो में दिख रही गाय पुंगनूर गाय ही है। हमने जाँच में ये भी पाया कि पुंगनूर गाय दिन में 100 किलो नहीं, बल्कि सिर्फ 2-3 किलो दूध ही देती है। पुंगनूर गाय की कीमत भी 12 करोड़ नहीं होती। हालांकि, कुछ विशेष गाय ऐसी होती है जिनकी कीमत करोड़ों में होती है। विश्वास न्यूज़ ने इस दावे को लेकर पहले भी पड़ताल की थी। इसे यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या हो रहा है वायरल?

Pradeep maheshwari Krishna नाम के एक फेसबुक यूजर ने फरवरी 8 को एक गाए की तस्वीर को शेयर किया। वायरल फोटो में पुंगनूर गाय की प्रजाति को लेकर दावा किया जा रहा है, “इस गाय की कीमत है 12 करोड़ रूपये और यह प्रतिदिन करीब 100 लीटर दूध देती है। यह पुंगनुर गाय है। केवल इसी गाय के दूध से ही तिरुपति भगवान का अभिषेक होता है।इसको देखना बहुत ही शुभ माना गया है। ज्यादा से ज्यादा #शेयर करे ताकि ओर भी दर्शन कर सके।”

इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहाँ देखा जा सकता है।

पड़ताल

इस वायरल पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने इससे पहले भी नवंबर 2019 में तिरुपति मंदिर के एडमिनिस्ट्रेशन में एडमिन मैनेजर रविशेखर से बात की थी। उन्होंने हमें बताया था, “भगवान् के अभिषेक के लिए इस्तेमाल होने वाला दूध किसी एक विशेष गाय की प्रजाति का नहीं होता, बल्कि सभी गायों की प्रजातियों का मिश्रण होता है। विशेष तौर पर ध्यान नहीं दिया जाता कि कौन-सी गाय का दूध अभिषेक के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। हर गाय का दूध पवित्र होता है।” हमें बताया गया कि तिरुपति मंदिर में इस्तेमाल किया जाने वाला दूध श्री वेंकटेश्वर गोसंरक्षणम ट्रस्ट की गौशाला से आता है।

इसके बाद हमने श्री वेंकटेश्वर गोसंरक्षणम ट्रस्ट के एडमिनिस्ट्रेटर रामलिंगम रेड्डी से फोन पर बात की। उन्होंने हमें बताया की उनकी गौशाला में ओंगोल, गिर, साहिवाल जैसी कई गायों की प्रजातियों की गाय हैं। उन्होंने हमें बताया कि उनकी गौशाला में पुंगनूर गाय भी है पर क्योंकि यह नस्ल विलुप्त होने के करीब है इसलिए इन्हें संरक्षण में रखा जाता है। हमने उनके साथ वायरल फोटो भी शेयर किया जिसपर उन्होंने हमें बताया कि फोटो में दिख रही गाय पुंगनूर ही लग रही है मगर उसके साथ किये जा रहे दावे गलत हैं। उन्होंने हमें ये भी बताया कि उनकी गौशाला से दूध तिरुपति मंदिर सहित कई जगहों पर जाता है मगर उन्हें किसी एक विशेष प्रजाति की गाय के दूध का आदेश नहीं दिया जाता।

इसके बाद हमने महरौली गौशाला में स्वैच्छिक काम करने वाले डॉक्टर मुकेश कुमार से बात की थी। उन्होंने हमें बताया कि कई गाय और पशु ऐसे होते हैं जिनकी कीमत करोड़ों में होती है। उन्होंने हमें बताया कि पुंगनूर गाय ऊंचाई में छोटी होती है और वह दिन का 100 किलो नहीं ,बल्कि सिर्फ 2 से 3 किलो दूध देती है।

विश्वास न्यूज़ ने इस दावे को लेकर पहले भी पड़ताल की थी। इसे यहाँ पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: हमने अपनी पड़ताल में पाया कि पुंगनूर गाय को लेकर यह सभी दावे गलत हैं। तिरुपति मंदिर के गौशाला के एडमिनिस्ट्रेटर के अनुसार मंदिर में भगवान के अभिषेक के लिए किसी विशेष गाय का दूध इस्तेमाल नहीं किया जाता। बल्कि सभी गायों का दूध इस कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फोटो में दिख रही गाय पुंगनूर गाय ही है। हमने जाँच में ये भी पाया कि पुंगनूर गाय दिन में 100 किलो नहीं बल्कि सिर्फ 2-3 किलो दूध ही देती है। पुंगनूर गाय की कीमत भी 12 करोड़ नहीं होती हालांकि कुछ विशेष गाय ऐसी होती है जिनकी कीमत करोड़ों में होती है।

  • Claim Review : इस गाय की कीमत है 12 करोड़ रूपये और यह प्रतिदिन करीब 100 लीटर दूध देती है। यह पुंगनुर गाय है। केवल इसी गाय के दूध से ही तिरुपति भगवान का अभिषेक होता है।इसको देखना बहुत ही शुभ माना गया है। ज्यादा से ज्यादा #शेयर करे ताकि ओर भी दर्शन कर सके
  • Claimed By : Pradeep maheshwari Krishna
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later