X
X

Fact Check : BJP के खिलाफ वीडियो में बोलने वाला यह शख्‍स कोई विधायक नहीं, एक सामान्‍य आदमी है

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि वायरल पोस्‍ट फर्जी है। वीडियो में दिख रहा शख्‍स भाजपा का विधायक नहीं है। यह एक आम आदमी है।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Jan 15, 2020 at 06:19 PM
  • Updated: Aug 30, 2020 at 07:52 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया में अनिल उपाध्‍याय नाम के एक काल्‍पनिक विधायक फिर से लौट आए हैं। इससे भी पहले भी कई बार अनिल उपाध्‍याय के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल हो चुके हैं। इस बार एक वीडियो में दिख रहे शख्‍स को कुछ लोग भाजपा विधायक अनिल उपाध्‍याय के नाम पर वायरल कर रहे हैं। इसमें इस शख्‍स को भाजपा सरकार के खिलाफ बोलते हुए देखा जा सकता है। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट का दावा फर्जी साबित हुआ। जांच में पता चला कि वीडियो में भाजपा के खिलाफ बोलने वाला शख्‍स कोई विधायक नहीं है। वीडियो में दिख रहा शख्‍स एक आम आदमी है। अनिल उपाध्‍याय नाम का कोई भी विधायक भाजपा में नहीं है।

क्‍या है वायरल पोस्‍ट में

फेसबुक यूजर Ayyoob Tirur ने एक वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा : ”BJP MLA Anil A Upadyaya’s talk against BJP”

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले वायरल वीडियो को ध्‍यान से देखा। वीडियो देखकर हमें अंदाजा लगा कि यह किसी प्रदर्शन का वीडियो हो सकता है। वीडियो में हमें Ds4 News का लोगो नजर आया। 1:36 मिनट के इस वीडियो में एक शख्‍स भाजपा के खिलाफ बोलते हुए नजर आया।

पड़ताल के अगले चरण में हम Ds4News के फेसबुक और Youtube चैनल पर गए। यहां हमें ओरिजनल वीडियो मिला। इसमें उसी शख्‍स को देखा जा सकता है, जिसे कुछ लोग भाजपा विधायक के नाम से वायरल कर रहे हैं। 24 दिसंबर 2019 को अपलोड किए गए इस वीडियो की लंबाई 13:22 मिनट है। इसकी हेडिंग है : NRC नही अब NPR पर मचा बवाल, सरकार ने किया एलान तो जनता ने दिया जवाब।

इसके बाद हमने Ds4 News के डायरेक्‍टर सोनू सिंह से संपर्क किया। उन्‍होंने विश्‍वास न्‍यूज को बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे शख्‍स का नाम पंकज श्रीवास्‍तव है। ये किसी भी दल के विधायक नहीं हैं। दिल्‍ली के एक आम आदमी हैं। वीडियो राजघाट के पास एक प्रदर्शन के दौरान बनाया गया था।

पड़ताल के दौरान हम Myneta.info वेबसाइट पर गए। इस वेबसाइट पर देशभर के विधायक और सांसदों का रिकॉर्ड मौजूद है। यहां हमने अनिल उपाध्याय नाम के विधायक और सांसद को खोजना शुरू किया तो हमें इस नाम का कोई विधायक नहीं मिला, जो फिलहाल भाजपा से जुड़ा हुआ हो।

अंत में विश्‍वास न्‍यूज ने भाजपा विधायक के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल करने वाले फेसबुक यूजर Ayyoon Tirur की सोशल स्‍कैनिंग की। हमें पता चला कि यूजर नई दिल्‍ली में रहता है। इस अकाउंट की सोशल स्‍कैनिंग से पता चला‍ कि यूजर वायरल कंटेंट को काफी शेयर करता है।

ये भी पढ़ें

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि वायरल पोस्‍ट फर्जी है। वीडियो में दिख रहा शख्‍स भाजपा का विधायक नहीं है। यह एक आम आदमी है।

  • Claim Review : दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्‍स भाजपा विधायक अनिल उपाध्‍याय है
  • Claimed By : फेसबुक यूजर Ayyoon Tirur
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later