X
X

Fact Check: गाड़ी के बीच में से निकलता पेड़ कुदरत का करिश्मा नहीं, बल्कि एक कलाकृति है

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Nov 27, 2019 at 05:12 PM
  • Updated: Nov 28, 2019 at 03:13 PM

विश्वास न्यूज नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आज कल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाड़ी के बीच में से निकलते पेड़ को देखकर लोग अचंभित है। इस वीडियो में एक सफेद रंग की गाड़ी के बीच में से एक पेड़ को निकलता हुआ देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि रातोंरात यह पेड़ इस गाड़ी को तोड़कर बीच में से निकल आया। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। ये कोई कुदरत का करिश्मा नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव आर्ट बनाने वाली संस्था की कलाकृति है।

CLAIM

वायरल पोस्ट में एक गाड़ी के आसपास इकट्ठा काफी लोगों को देखा जा सकता है। भीड़ इस गाड़ी के बीच में से निकले हुए पेड़ को देखकर अचंभित है। सफेद गाड़ी के बीचोंबीच से एक बड़ा-सा पेड़ निकला हुआ है। पोस्ट के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “कुदरत का करिश्मा है यह। फ्रांस में रातोंरात कार में पेड़ उग आया। यह सब कैसे हुआ किसी को कुछ नहीं मालूम।” 

FACT CHECK

इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमें सबसे पहले इस वीडियो को Invid टूल पर डाला और इसके कीफ्रेम्स निकाले। अब हमने इन कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। सर्च करने पर हमारे सामने ouest-france.fr नाम की एक वेबसाइट की एक खबर लगी। इस खबर के अनुसार, यह घटना फ्रांस के नट्स इलाके की है। खबर के अनुसार, ये एक आर्ट या कलाकृति है जिसे रॉयल डी लक्स थिएटर कंपनी ने नवंबर 8 को नट्स के बेलेवु इलाके में इंस्टॉल किया था। रॉयल डी लक्स ने इस गाड़ी के बीचोबीच इस पेड़ को लगाया था, जिससे लोग अचरज में पड़ गए थे। यह घटना नवंबर 18 की है।

इसके बाद हमने थोड़ा और ढूंढा तो पता लगा कि 20 नवंबर को इस गाड़ी को किसी ने आग लगा दी थी। इस खबर को भी ouest-france.fr ने अपनी वेबसाइट पर शेयर किया था।

कुछ और मीडिया संस्थानों ने भी इस खबर को कवर किया था। सभी ने इसे रॉयल डी लक्स थिएटर ग्रुप द्वारा बनाया गया आर्ट वर्क बताया।

हमने ज्यादा पुष्टि के लिए रॉयल डी लक्स थिएटर कंपनी से संपर्क साधा। उन्होंने हमें मेल पर बताया कि यह एक कलाकृति है जिसे उनके थिएटर ग्रुप ने ही बनाया था।

इस पोस्ट को अचरज में बहुत से लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इनमें से एक है मोहम्मद शरीफ नाम का फेसबुक अकाउंट। इनकी फेसबुक पेज के अनुसार यह हैदराबाद के रहने वाले हैं और इनके कुल 780 फॉलोअर्स और 4978 फेसबुक फ्रेंड्स हैं।

निष्कर्ष: हमने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। गाड़ी में से निकलता पेड़ कुदरत का करिश्मा नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव आर्ट बनाने वाली संस्था की कलाकृति है।

  • Claim Review : France me raato-raat car me jhaadh uggaya,ye sab kaise huwa kisi ko kuch nahi malum
  • Claimed By : Akhtar Ansari
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later