X
X

पूरा सच: शाहिद कपूर को नहीं हुआ है कैंसर

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Dec 11, 2018 at 01:22 PM
  • Updated: Feb 25, 2019 at 07:15 AM

नई दिल्ली (विश्वास टीम)। शाहिद कपूर दीर्घायु हों। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है जिसमे कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर को  कैंसर हुआ है। इस पोस्ट को पढ़ के शाहिद के लाखों फैंस परेशान हैं। असल में ये खबर झूठी है।

पड़ताल

सोशल मीडिया पर आई ख़बरों के अनुसार, शाहिद कपूर को पेट का कैंसर हुआ है। हमने सबसे पहले शाहिद कपूर को गूगल पर सर्च किया। जहाँ हमें एक खबर मिली जिसके अनुसार शहीद परिवार ने इस बात का खंडन किया है कि शाहिद बीमार हैं। उनके परिवार ने स्टेटमेंट में कहा :”लोग कुछ भी कैसे लिख सकते हैं? आखिर इस खबर का आधार क्या है? इस तरह की अफवाहें फैलाने को किस तरह से जायज ठहराया जा सकता है?”

इसके बाद हमने शाहिद कपूर के ट्विटर हैंडल को खोला और पाया की उन्होंने खुद इस बात का खंडन किया है।

शाहिद वर्तमान में ‘अर्जुन रेड्डी’ के हिंदी रीमेक फिल्म ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म संदीप वंगा ने बनाई है, जिन्होंने मूल 2017 तेलुगू ब्लॉकबस्टर को भी निर्देशित किया था। फिल्म 21 जून, 2019 को रिलीज़ होगी।

पूरा सच जानें…सब को बताएं

सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later