X
X

Fact Check: अक्षय कुमार ने मिशन मंगल की सारी कमाई चंद्रयान-3 को नहीं दी दान में, गलत दावा हो रहा वायरल

नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर एक बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने फिल्म मिशन मंगल से हुई सारी कमाई, मिशन चंद्रयान-3 के लिए दान कर दिया है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर्स राधे-राधे की वॉल पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा हुआ है, ‘फिल्म मिशन मंगल की सारी कमाई

मिशन चंद्रयान-3 को दान देने वाले

खेलाडी नम. 1 अक्षय कुमार का

कल जन्मदिन हैं ईन को

जन्मदिन की बधाई नहीं दोंगे — with Souman Sarkar.’

फेसबकु पर वायरल हो रही गलत पोस्ट

पड़ताल किए जाने तक इस पोस्ट को करीब 500 से अधिक यूजर्स शेयर कर चुके हैं, वहीं 5200 से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया है।

पड़ताल

न्यूज सर्च में हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिसमें वायरल दावे का जिक्र किया गया हो। इस दौरान मिशन मंगल की कमाई से जुड़ी खबरें मिलीं।

NDTV की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘’फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक ‘मिशन मंगल’ (Mission Mangal) ने रिलीज के चौथे हफ्ते में 4.23 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से अक्षय कुमार की ये फिल्म चौथे हफ्ते में 200 करोड़ रुपये के और करीब पहुंच चुकी है।‘’

गौरतलब है कि Chandrayaan 2 मिशन की आंशिक असफलता के बाद ट्विटर पर लोगों ने इसरो की हौसला अफजाई करते हुए Chandrayan 3 हैश टैग से ट्वीट किया। हालांकि, इसरो ने ऐसे मिशन की घोषणा नहीं की है, लेकिन ट्विटर पर लोगों ने इसरो के अगले अभियान को चंद्रयान 3 से जोड़कर ट्वीट करना शुरू कर दिया।

दैनिक जागरण में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, विकिपीडिया के अनुसार, चंद्रयान 3 एक रोबोटिक स्पेस मिशन है। इसके तहत 2024 में ISRO और जापान की स्पेस एजेंसी JAXA चांद के साऊथ पोल में लूनर रोवर और लैंडर भेजेंगे। Chandrayaan 3 कब होगा लॉन्च? विकिपीडिया के अनुसार, इसे 2024 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं दी गई है। उम्मीद करते हैं की इसे लेकर ISRO जल्द ही प्रेस रिलीज जारी करेगा।‘’

अक्षय कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी ऐसी कोई घोषणा नहीं मिली। उन्होंने 7 सितंबर को चंद्रयान-2 को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘प्रयोग के बिना विज्ञान का कोई मतलब नहीं। कभी हम सफल होते हैं, कभी हम सीखते हैं। इसरो के वैज्ञानिकों को मेरा सलाम। हमें पूरा विश्वास है कि हम चंद्रयान 2 के जरिये चंद्रयान 3 का सफर तय करेंगे। हम दोबारा खड़े होंगे।’

हमारे सहयोगी दैनिक जागरण के एंटरटेनमेंट एडिटर पराग छापेकर ने वायरल दावे का खंडन करते हुए बताया, ‘इसमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। वायरल हो रहा दावा गलत है।’

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के फिल्म मिशन मंगल की सारी कमाई ”मिशन चंद्रयान-3” के लिए दान किए जाने के दावे के साथ वायरल हो रहा दावा गलत है।

  • Claim Review : चंद्रयान 3 के लिए मिशन मंगल फिल्म की सारी कमाई अक्षय कुमार ने दान कर दी
  • Claimed By : FB User-राधे राधे
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later