X
X

Fact Check: झारखंड सरकार को लेकर दिए गए शिवराज सिंह के बयान को एडिट कर किया जा रहा वायरल 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि शिवराज सिंह चौहान के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में शिवराज हेमंत सोरेन और कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि झारखंड को कांग्रेस गठबंधन से बचाना है। दुष्प्रचार की मंशा से वीडियो को वायरल करने के लिए इस हिस्से को एडिट कर हटा दिया गया और गलत दावे के साथ शेयर किया जाने लगा।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी ही भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बयान देते हुए कहा है कि वो लोगों को लूट रहे हैं और बच्चों के भविष्य के साथ खेल रहे हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में शिवराज, हेमंत सोरेन और कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि झारखंड को कांग्रेस गठबंधन से बचाना है। दुष्प्रचार की मंशा से वीडियो को वायरल करने के लिए इस हिस्से को एडिट कर हटा दिया गया और गलत दावे के साथ शेयर किया जाने लगा।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर अमन लाहौरी  ने 4 अक्टूबर 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “शिवराज सिंह चौहान का मुख्यमंत्री मोहन यादव पर बड़ा हमला, कहा सत्ता के दलालों ने सब बेच दिया, पेपर लीक किए।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने शिवराज सिंह के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन उनके आधिकारिक फेसबुक और एक्स अकाउंट पर मिला। वीडियो को 2 अक्टूबर 2024 को शेयर किया गया था। वीडियो में शिवराज सिंह को कहते हुए सुना जा सकता है, “बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया। जिंदगी से खिलवाड़ किया। सत्ता के दलालों ने 17 हजार में लीक किए। हर बार धोखे में रखा। करोड़ों रुपए कमा लिए और बच्चों को दर-दर खाने के लिए छोड़ दिया। ये यहां का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रधानमंत्री जी ने भी गंभीरता से लिया है। यहां तो बिना दिए कुछ होता ही नहीं है, बोलो जी क्या-क्या खरीदोगे। यहां हर चीज बिकती है। ये तो बेच रहे हैं। ये पोस्टिंग बेचते है। ये नौकरी बेचते हैं और खनिज की लूट जैसे हो रही है। पैसा सब इनके घरों में जा रहा है। तबाह और बर्बाद कर दिया। इसलिए झारखंड को बचाना है। विशेषकर माटी,बेटी और रोटी। बहुत गंभीर मामला है और ये हमारा संकल्प है माटी भी बचेगी, रोटी भी बचेगी और बेटी भी बचेगी।” असली वीडियो में यह साफ होता है कि वायरल वीडियो को एडिट कर झारखंड वाले हिस्से को हटा दिया गया है और इसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।”

वीडियो के कैप्शन में भी साफ तौर पर बताया गया है कि शिवराज सिंह ने यह बयान JMM और कांग्रेस की गठबंधन सरकार को लेकर दिया था।

पड़ताल के दौरान हमें असली वीडियो दूसरे एंगल से शूट किया हुआ आईएनएस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। वीडियो को 2 अक्टूबर 2024 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान  झारखंड के हजारीबाग में पीएम मोदी की रैली में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया था।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इस बात का जिक्र हो कि शिवराज ने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ बयान दिया है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने इस रैली को कवर करने वाले दैनिक जागरण रांची के रिपोर्टर आशीष कुमार झा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो एडिटेड है। शिवराज सिंह ने बीजेपी नहीं, बल्कि कांग्रेस को लेकर बयान दिया था। उनकी छवि को खराब करने के लिए वीडियो को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 1.5 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि शिवराज सिंह चौहान के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में शिवराज हेमंत सोरेन और कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि झारखंड को कांग्रेस गठबंधन से बचाना है। दुष्प्रचार की मंशा से वीडियो को वायरल करने के लिए इस हिस्से को एडिट कर हटा दिया गया और गलत दावे के साथ शेयर किया जाने लगा।

  • Claim Review : शिवराज सिंह ने बीजेपी के खिलाफ दिया बयान।
  • Claimed By : FB User Aman Lahori
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later