X
X

Fact Check : बिल्डिंग ढहाए जाने का यह वीडियो मुंबई का नहीं है, फर्जी है वायरल पोस्ट  

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की, तो यह पोस्ट फर्जी साबित हुई । मुंबई में हाल में ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है, जिसमें हजारों लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए हों। वायरल वीडियो 2023 से इंटरनेट पर मौजूद है।  

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म  पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक इमारत को ढहते हुए देखा जा सकता है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई का है, जहाँ 27 सितम्बर 2024 को इस बिल्डिंग के ढहने से हजारों लोगों की मौत हो गई।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की, तो यह पोस्ट फर्जी साबित हुई । मुंबई में हाल में ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है।  वायरल वीडियो 2023 से इंटरनेट पर मौजूद है।  

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्टाग्राम यूजर ‘mr_dilkush_meena_08‘ (आर्काइव लिंक) ने 27 सितम्बर 2024 को यह वीडियो शेयर किया, जिसके ऊपर लिखा था “मुकेश अंबानी की बिल्डिंग टूट गई. हजारों लोगों की जान चली गई. मुंबई में 27 सितंबर दोपहर 2:00 टूट गए।”

पड़ताल

वायरल पोस्ट में इस घटना को मुंबई का बताया गया था और इस घटना में हजारों लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की  बात कही थी। हमने जांचने के लिए कीवर्ड सर्च का सहारा लिया। हमें कहीं भी मुंबई में 27 सितम्बर को ऐसी किसी घटना के होने की कोई खबर नहीं मिली, जिसमें हजारों लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए हों। हालांकि , हमें 28 जुलाई की खबरें मिलीं, जिनके अनुसार नवी मुंबई में एक अवैध  बिल्डिंग के गिरने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो को जांचने का फैसला किया। हमें यह वीडियो चीनी वेबसाइट बिलिबिली डॉट कॉम पर 25 अप्रैल 2023 को अपलोड मिली। यहाँ इसे चीन का बताया गया था।

हमें इस वीडियो को लेकर न्यूज पोर्टल एनडीटीवी पर भी एक खबर 23 फरवरी 2023 को पब्लिश मिली।  इस खबर में भी इस  बिल्डिंग को चीन का बताया गया।

चूंकि  वायरल पोस्ट में इस वीडियो को मुंबई का बताया गया था, इसलिए हमने मुंबई बेस्ड पत्रकार और मिड-डे के सीनियर रिपोर्टर समीउल्लाह खान से संपर्क किया। उन्होंने कन्फर्म किया कि वायरल वीडियो मुंबई का नहीं है और मुंबई में हाल में बिल्डिंग गिरने की ऐसी कोई दुर्घटना नहीं हुई है, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई हो। हालांकि, यह बात सही है कि हाल में मुंबई और आस-पास के इलाकों में कुछ इमारतें ढही  हैं, जिनमें कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।

पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। इंस्टाग्राम पेज ‘mr_dilkush_meena_08′ को 28000 यूजर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की, तो यह पोस्ट फर्जी साबित हुई । मुंबई में हाल में ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है, जिसमें हजारों लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए हों। वायरल वीडियो 2023 से इंटरनेट पर मौजूद है।  

  • Claim Review : बिल्डिंग ढहाए जाने का यह वीडियो मुंबई का है
  • Claimed By : Instagram User
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later