X
X

Fact Check: IIFA अवॉर्ड में डांस करते अभिषेक और ऐश्वर्या का वीडियो दो साल पुराना, भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो करीब दो साल पुराना है। साल 2022 में हुए आईफा के डांस वीडियो को यूजर्स अभी का बताकर गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर अवॉर्ड फंक्शन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिषेक बच्चन को स्टेज से उतरकर ऐश्वर्या राय के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को जिस तरह से आईफा अवॉर्ड फंक्शन के बाद शेयर किया जा रहा है, उससे ऐसा लग रहा है, जैसे यह इस बार के कार्यक्रम का है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो करीब दो साल पुराना है। साल 2022 में हुए आईफा अवार्ड्स के डांस वीडियो को यूजर्स अभी का समझकर शेयर कर रहे हैं। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘जया जयसवाल जैज़ (ग्लोरियस ट्यूबर जैज़)’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “एश्वार्या राय और अभिषेक बच्चन साथ में इंजोय करते हुए आईफा ऑवर्ड।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो टेली एमईके के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 22 जून 2022 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में अभिषेक बच्चन ने आईफा अवार्ड्स में डांस परफॉर्मेंस दी थी। यह वीडियो उसी डांस परफॉर्मेंस का है।

अन्य वीडियो को यहां पर देखें।

https://www.youtube.com/watch?v=lKy_Bknepq4

पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन आईफा अवार्ड्स के आधिकारिक पेज पर भी मिला। वीडियो को 24 जून 2022 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो 2022 में हुए आईफा अवार्ड्स का है।  

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के एंटरटेनमेंट बीट कवर करने वाली स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो पुराना है।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाली यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 1.2 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को कोलकाता का रहने वाली बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो करीब दो साल पुराना है। साल 2022 में हुए आईफा अवार्ड्स के डांस वीडियो को यूजर्स अभी का बताकर गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। 

  • Claim Review : iifa 2024 में अभिषेक और ऐश्वर्या साथ डांस करते आए नजर
  • Claimed By : FB User Jaya Jaiswal Jazz (Glorious tuber jazz)
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later