X
X

Fact Check: बाढ़ का यह वीडियो बिहार नहीं, अर्जेंटीना का है, वीडियो फर्जी दावे से वायरल

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि बाढ़ के इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में यह वीडियो साल 2023 में अर्जेंटीना में आई बाढ़ का है, जिसे कुछ यूजर्स अब बिहार का बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्‍लेटफॉर्म पर बाढ़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी के तेज बहाव में एक पुल को  बहते हुए देखा जा सकता है। वहीं, तीन युवकों को वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को भारत का बताकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो के टैग्स में इसे बिहार का बताया गया है। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को उत्तराखंड का बताकर भी शेयर किया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को गलत पाया। बाढ़ के इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में यह वीडियो साल 2023 में अर्जेंटीना में आई बाढ़ का है, जिसे कुछ यूजर्स अब भारत का बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर Ankesh Bharti Ankesh Bharti  ने 28 सितंबर 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “मानसून में माँ गंगा मैया जी का विकराल रूप गंगा मैया के विकराल रूप#bihar #koshi #nadi #india“

वायरल पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है।

एक अन्य फेसबुक यूजर Surendar Kumar ने भी इस वीडियो को शेयर कर लिखा है,”Koshi Me Badh Aane se Halat Aap Dekh skte he @#surendra yadav”

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी रिपोर्ट nypost.com की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 26 दिसंबर 2023 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो उत्तरी अर्जेंटीना में आई बाढ़ का है। जहां बाढ़ के पानी के कारण कीचड़ की एक विशाल लहर आई और एक पुल को बहा के ले गई थी।

हमें वायरल वीडियो से जुड़ी पोस्ट AccuWeather के वेरिफाइड एक्स हैंडल पर मिली। 27 दिसंबर 2023 को किए गए पोस्ट में बताया गया, वीडियो अर्जेंटीना के कैटामार्का में क्रिसमस के दिन आई बाढ़ का है, जब एक पुल बह गया था। इस कारण शहर पूरी तरह से अलग-थलग हो गया था। ⁣

वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट The Free Press Journal के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। 28 दिसंबर 2023 को अपलोड वीडियो में इसे अर्जेंटीना में आई बाढ़ का बताया गया है।

वीडियो से जुड़ी अन्य रिपोर्ट्स यहां देखी जा सकती है।

अंत में हमने दैनिक जागरण, पटना यूनिट के संपादकीय प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह से संपर्क किया। उन्होंने बताया, वीडियो बिहार का है। वायरल दावा गलत है।  

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 29 सितंबर 2024 को प्रकाशित खबर में बताया गया, बिहार में आई बाढ़ से हाल बेहाल है। बाढ़ के कारण कई घर नदी में समा गए हैं। फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं।

पड़ताल के अंत में हमने वीडियो शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 5 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को  बिहार केसुपौल का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि बाढ़ के इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में यह वीडियो साल 2023 में अर्जेंटीना में आई बाढ़ का है, जिसे कुछ यूजर्स अब बिहार का बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : बाढ़ का यह वीडियो बिहार का है।
  • Claimed By : FB User- Ankesh Bharti Ankesh Bharti
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later