X
X

Fact Check: झांसी में रील बनाने के चक्कर में बुजुर्ग के साथ बदतमीजी करते शख्स के वीडियो को गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बुजुर्ज पर स्प्रे डाल रहे शख्स के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो झांसी में हुई एक घटना का है। स्प्रे डालने वाले शख्स का नाम विनय कुमार है। शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Sep 23, 2024 at 01:34 PM
  • Updated: Sep 23, 2024 at 06:24 PM
jhansi reel

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर रील बनाते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर बैठा है और साइकिल से जा रहे बुजुर्ग के साथ बदतमीजी करते हुए उसके चेहरे पर स्प्रे डाल देता है। पोस्ट को शेयर को दावा किया जा रहा है कि बदतमीजी करने वाला शख्स मुस्लिम समुदाय से है। वीडियो को रील जिहाद के नाम से वायरल किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो झांसी में हुई एक घटना का है। स्प्रे डालने वाले शख्स का नाम विनय यादव है। शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

एक्स यूजर ‘रमेश’ ने 22 सितंबर 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “रील जिहाद  झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में बाइक सवार रीलबाज ने साइकिल सवार बुजुर्ग के साथ की भद्दी हरकत।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट दैनिक जागरण की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 23 सितंबर 2024 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के सीपरी बाजार के ओवर ब्रिज के पास हुई थी। शख्स का नाम विनय यादव है और वो एक  यूट्यूबर है। यूट्यूब पर वीडियो डालने के लिए वो इस तरह के वीडियो बनाता था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। 

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक पोस्ट झांसी पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। वीडियो को 22 सितंबर 2024 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक,  एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बयान जारी करते हुए घटना के बारे में बताया है कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। विनय यादव ग्राम खोडन का रहने वाला और एक यूट्यूब चैनल को चलता है। यूट्यूब व्यूज पाने के लिए वो इस तरह के वीडियो को बनाता था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शख्स पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण झांसी के सम्पादक सुरेंद्र सिंह से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह घटना सीपरी बाजार के ओवर ब्रिज के पास की है। शख्स ने रील बनाने के लिए बुजुर्ग के साथ बदतमीजी की थी, जिसकी वजह से बुजुर्ग के साथ हादसा भी हो सकता था। इस रील को बनाने के लिए ट्रैफिक रूल्स का भी उल्लंघन किया गया है। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। एक बाइक चला रहा था, जबकि दूसरे ने स्प्रे डाला था और एक कैमरा पकड़कर  पीछे बैठा था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में से पाली पहाड़ी ढिमरपुरा थाना रक्सा निवासी नाबालिक था, जिसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। वहीं, आर्यन श्रीवास्तव अब भी फरार है। तीनों ही हिंदू हैं। 

अंत में हमने हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के एक्स अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को 135 लोग एक्स पर फॉलो करते हैं। यूजर अप्रैल 2023 से एक्स पर सक्रिय है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बुजुर्ज पर स्प्रे डाल रहे शख्स के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो झांसी में हुई एक घटना का है। स्प्रे डालने वाले शख्स का नाम विनय कुमार है। शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। 

  • Claim Review : झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में बाइक सवार मुस्लिम रीलबाज ने साइकिल सवार बुजुर्ग के साथ की बदसलूकी।
  • Claimed By : Ramesh Mhatre
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later