X
X

Fact Check: कुमारी शैलजा पर तंज कसते कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल का वीडियो एक साल पुराना

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कुमारी शैलजा पर तंज कसते कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है, जिसे अब हालिया हरियाणा चुनाव से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ वायरल किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा पर तंज कसते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को हाल का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल ने शैलजा के खिलाफ बयान दिया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडिया भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है, जिसे अब हालिया हरियाणा चुनाव से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘पॉलिटिकल ऑर्गेनाइजेशन’ ने 18 सितंबर 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “अब कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल के दलित नेता कुमारी शैलजा पर बिगड़े बोल, कहा शैलजा के पल्ले क्या है, उसके पल्ले कुछ नही है, यहां सारी वोट हुड्डा और मेरी अपनी है। भरत सिंह बेनीवाल सिरसा लोकसभा के ऐलनाबाद विधानसभा से आते है जहां से कुमारी शैलजा सांसद है। आखिर एक दलित नेता, हुड्डा गुट के लोगों के गले क्यों नही उत्तर रही? क्या कांग्रेस को दलित वोट की जरूरत नही रही?”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा। हमने पाया कि वीडियो पर जनता की आवाज नामक एक चैनल का लोगो लगा हुआ है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने इस चैनल के बारे में यूट्यूब पर सर्च करना शुरू किया। हमें पूरा वीडियो जनता की आवाज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 17 जून 2023 को अपलोड किया गया था। वीडियो में 10.17 से वायरल वीडियो वाले हिस्से को देखा जा सकता है। पत्रकार उनसे हरियाणवी भाषा में सवाल पूछता है कि शैलजा के काम के कारण भी आपको वोट मिलेंगे। इस पर भरत सिंह हरियाणवी भाषा में जवाब देते हैं कि शैलजा ने क्या काम किया है। पूरा गांव तो उसके खिलाफ है और मैंने काम किया है तो वोट मिलेगा।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें सर्च में ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली कि कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल ने कुमारी शैलजा के खिलाफ बयान दिया है।

अमर उजाला की वेबसाइट पर 14 सितंबर 2024 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल को टिकट दिया है। इस सीट से महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव संतोष बेनीवाल भी दावेदार थी। लेकिन दड़बा कलां में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल को टिकट देने का फैसला किया गया, जिसके बाद संतोष बेनीवाल नाराज हो गई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने भरत सिंह बेनीवाल को समर्थन देने का ऐलान किया। 

अधिक जानकारी के लिए चंडीगढ़ हरियाणा के ब्यूरो चीफ अनुराग अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। उन्होंने यह बयान करीब एक साल पहले दिया था।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 2 हजार लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को हरियाणा का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कुमारी शैलजा पर तंज कसते कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है, जिसे अब हालिया हरियाणा चुनाव से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल ने हरियाणा चुनाव से पहले कुमारी शैलजा के खिलाफ दिया बयान।
  • Claimed By : FB User पॉलिटिकल ऑर्गेनाइजेशन
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later