X
X

Fact Check : अहमदाबाद के हाटकेश्वर ब्रिज को तोड़ने व पुनर्निर्माण के लिए लागत बताई गई है 52 करोड़ रुपये, वायरल दावा भ्रामक

अहमदाबाद में हाटकेश्वर ब्रिज का निर्माण वर्ष 2017 में हुआ था। पुल की जर्जर हालत की वजह से यह करीब दो साल से बंद पड़ा था। अब इसे तोड़कर दोबारा बनाने की लागत 52 करोड़ रुपये बताई गई है। इसकी वसूली 2017 में पुल का निर्माण करने वाली कंपनी से होगी।

Fact Check, Gujarat, Ahmedabad, hatkeshwar bridge,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गुजरात के अहमदाबाद के हाटकेश्वर ब्रिज को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें पुल की तस्वीर के साथ में दावा किया जा रहा है कि पुल बनाने में 42 करोड़ का खर्चा आया जबकि इसे तोड़ने में 52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके जरिए कुछ यूजर्स सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि हाटकेश्वर ब्रिज को तोड़ने और इसके ​पुनर्निर्माण में 52 करोड़ की लागत का अनुमान लगाया गया है। यह रकम भी पुल का निर्माण कराने वाली कंपनी से वसूली जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा वायरल हो रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Sanjay Khan ने 15 सितंबर को खराब रोड की तस्वीर पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

पुल बनाने में खर्चा 42करोड
6-7 साल फिर तोड़ने का खर्चा 52 करोड
@देख रहे हो विनोद
हाटकेश्वर ब्रिज अहमदाबाद
शायद सही नहीं बना?

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। 12 सितंबर को आजतक की वेबसाइट पर इस बारे में खबर छपी है। इसमें वायरल तस्वीर को भी देखा जा सकता है। खबर के अनुसार, “वर्ष 2022 से अहमदाबाद का जर्जर हाटकेश्वर ब्रिज बंद पड़ा है। 2017 में इस पुल का निर्माण अजय इन्फ्रा कंपनी ने किया था। इसकी लागत 42 करोड़ आई थी। कंपनी ने इसके 100 साल चलने का दावा किया था लेकिन पांच साल भी इसकी मजबूती पर सवाल उठने लगे थे। जांच के बाद पता चला था कि इसके निर्माण में हल्की गुणवत्ता का मटेरियल इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद पुल को बंद करते हुए कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था।” 14 सितंबर को अपडेट की गई खबर में लिखा है कि 52 करोड़ रुपये में पुल को तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा।

14 सितंबर को आजतक की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है कि पुल को तोड़कर दोबारा बनाने में आने वाला खर्च 2017 में पुल का निर्माण करने वाली कंपनी से वसूला जाएगा।

गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने 14 सितंबर को आजतक की एक वीडियो न्यूज को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए कहा कि पुराने पुल को ध्वस्त करने और नए पुल को बनाने की संयुक्त लागत 52 करोड़ रुपये है। इस राशि को पुराने पुल के ठेकेदार से वसूला जाएगा।

इस बारे में हमने अहमदाबाद में दैनिक जागरण के पत्रकार राजन परमार से संपर्क किया। उनका कहना है कि पुल को तोड़कर दोबारा बनाने के लिए 52 करोड़ की लागत का अनुमान है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा भ्रामक है।

वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर जयपुर के रहने वाले हैं।

निष्कर्ष: अहमदाबाद में हाटकेश्वर ब्रिज का निर्माण वर्ष 2017 में हुआ था। पुल की जर्जर हालत की वजह से यह करीब दो साल से बंद पड़ा था। अब इसे तोड़कर दोबारा बनाने की लागत 52 करोड़ रुपये बताई गई है। इसकी वसूली 2017 में पुल का निर्माण करने वाली कंपनी से होगी।

  • Claim Review : हाटकेश्वर ब्रिज बनाने में 42 करोड़ का खर्चा आया, जबकि इसे तोड़ने में 52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • Claimed By : FB User- Sanjay Khan
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later