X
X

Fact Check: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्रेमानंद महाराज से मुलाकात का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच में पाया कि प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वायरल वीडियो हालिया नहीं, बल्कि जनवरी 2023 का है। जिसे हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अनुष्का शर्मा को अपनी बेटी के साथ वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से प्रेमानंद महाराज से मिलने आए हैं।

विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का हालिया बताकर शेयर किया जा रहा वायरल वीडियो जनवरी 2023 का है। दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ वृंदावन पहुंचे थे और आश्रम में जाकर स्वामी प्रेमानंद के दर्शन भी किए थे। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक पेज सुभ बिचार ने (आर्काइव लिंक) 14 अगस्त को वीडियो शेयर करते किया है और लिखा है,”एक बार फिर आये विराट या अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने।”

एक अन्य फेसबुक यूजर Krishnabhagti44 ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा है, “अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहुंचे वृन्दावन प्रेमानंद महराज जी के दर्शन करने।”

पड़ताल

वायरल वीडियो कि पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट टीवी9 उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। रिपोर्ट को 6 जनवरी 2023 को अपलोड किया गया था। दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो वृंदावन के एक आश्रम का है, जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ने  प्रेमानंद महाराज के दर्शन भी किए थे।

वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट दैनिक जागरण की वेबसाइट पर भी मिली। 6 जनवरी 2023 को प्रकाशित खबर में बताया गया, वृंदावन के एक आश्रम से विराट और अनुष्का का मत्था टेकते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसी वीडियो में दोनों बाबा स्वामी प्रेमानंद जी महाराज आश्रम में जाकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। विराट और अनुष्का के साथ वामिका भी मौजूद थी।

वीडियो से जुड़ी अन्य रिपोर्ट्स को यहां पढ़ा जा सकता है।

पहले भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल कर सच्चाई सामने लाई थी। हमने वीडियो को लेकर मथुरा में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ विनीत मिश्रा से संपर्क किया था। उन्होंने बताया था, “वायरल वीडियो पुराना है। जनवरी 2023 में विराट और अनुष्का यहां आए थे। यह वीडियो हालिया नहीं है।”

हमने एक बार फिर गूगल सर्च का सहारा लिया। हमें अनुष्का-विराट के प्रेमानंद महाराज से मिलने से जुड़ी कोई भी हालिया खबर नहीं मिली।

अंत में हमने पुराने वीडियो को हालिया बताकर शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर एक खास विचारधारा से प्रभावित है।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज ने जांच में पाया कि प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वायरल वीडियो हालिया नहीं, बल्कि जनवरी 2023 का है। जिसे हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से प्रेमानंद महाराज से मिलने आए हैं।
  • Claimed By : फेसबुक पेज - सुभ बिचार
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later