X
X

Fact Check : अनंत अंबानी की शादी में साथ नजर नहीं आए सलमान और ऐश्वर्या, वायरल तस्वीर एडिटेड

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। सलमान और ऐश्वर्या की तस्वीर को एडिट कर तैयार किया गया है। दोनों अनंत अंबानी की शादी और फंक्शन में गए थे। लेकिन दोनों ने एक साथ आकर फॉटोग्राफर्स को पोज नहीं दिया था। दो तस्वीरों को एडिटिंग की मदद से एक साथ जोड़ा गया। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jul 15, 2024 at 04:17 PM
  • Updated: Aug 5, 2024 at 01:01 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर पैपराजी के सामने एक साथ पोज देते सलमान खान और ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दोनों कई सालों बाद एक साथ नजर आए।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। सलमान और ऐश्वर्या की तस्वीर को एडिट कर तैयार किया गया है। दोनों अनंत अंबानी की शादी और फंक्शन में गए थे। लेकिन दोनों ने एक साथ आकर फॉटोग्राफर्स को पोज नहीं दिया था। दो तस्वीरों को एडिटिंग की मदद से एक साथ जोड़ा गया। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर सलमान अल्वी जी.एन ने 12 जुलाई 2024 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “सलमान खान ऐश्वर्या राय साथ में उनकी सिस्टर भी एक साथ काफी समय के बाद आए नजर।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने पहुंचे सलमान खान का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। वीडियो को 12 जुलाई 2024 को अपलोड किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के साथ आते हैं और फॉटोग्राफर्स के सामने पोज देते हैं। इसके बाद फॉटोग्राफर्स उनसे अकेले फोटो खिंचवाने के लिए कहते हैं, तो उनकी बहन साइड में जाकर खड़ी हो जाती है। फिर वो अकेले फोटो के लिए अकेले पोज देते हैं और अपनी बहन के साथ अंदर चले जाते हैं। 

हमें यह वीडियो बॉलीवुड खबरों के बारे में जानकारी देने वाले वूंपला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी अपलोड हुआ मिला। 

ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर के बारे में जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल तस्वीर हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट पर 13 जुलाई 2024 प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अनंत और राधिका की शादी में पहुंची थी। रिपोर्ट में उनकी असली तस्वीर को भी लगाया गया है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी आराध्या को देखा जा सकता है।  

हमें ऐश्वर्या के शादी में पहुंचने का वीडियो माना स्टार नामक एक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 12 जून 2024 को अपलोड किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ आती हैं और फॉटोग्राफर्स को पोज देती हैं और फिर अंदर चली जाती है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के एंटरटेनमेंट बीट कवर करने वाली स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल तस्वीर एडिटेड है। दोनों ने साथ में पोज नहीं दिया था। 

अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को छह सौ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को बरेली का रहने वाला बताया हुआ है। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। सलमान और ऐश्वर्या की तस्वीर को एडिट कर तैयार किया गया है। दोनों अनंत अंबानी की शादी और फंक्शन में गए थे। लेकिन दोनों ने एक साथ आकर फॉटोग्राफर्स को पोज नहीं दिया था। दो तस्वीरों को एडिटिंग की मदद से एक साथ जोड़ा गया। 

  • Claim Review : अनंत अंबानी की शादी में एक साथ में नजर आए सलमान और ऐश्वर्या।
  • Claimed By : FB User सलमान अल्वी जी.एन
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later