X
X

Fact Check : पाकिस्तानी महिला से मारपीट की घटना को फेक दावे के साथ भारत का बताकर किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का वायरल वीडियो भारत में हुई घटना का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का है। साल 2022 में भूमि विवाद को लेकर महिला के साथ लोगों ने मारपीट की थी।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक महिला को बेरहमी से पीटते कुछ लोगों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो झारखंड में हुई घटना का है। जहां पर जेहरा नाम की एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने उसे तलाक दे दिया था। उसके परिवार वाले जबरन महिला की शादी उसके मौसा से करना चाहते थे, जिसके लिए महिला ने इनकार कर दिया। इस वजह से पूरे परिवार ने मिलकर महिला को बेरहमी से पीटा।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो भारत में हुई घटना का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का है। साल 2022 में भूमि विवाद को लेकर महिला के साथ लोगों ने मारपीट की थी।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर के के नायक राजपूत ने 2 अप्रैल को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “झारखंड की जेहरा के शौहर ने उसको तलाक दे दिया…जेहरा के घर वाले चाहते थे,जेहरा दूसरा निकाह अपने विघुर बूढ़े मौसा से करे..जेहरा इस बात के लिए तैयार नहीं हूं तो,पूरे परिवार में मिलकर इतनी बेरहमी से पिटाई की..जेहरा की कई हड्डियां टूटी और अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.. इस्लाम की खूबसूरती।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो (आर्काइव लिंक) के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल Capital TV पर मिला। वीडियो को 9 जनवरी 2022 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, सियालकोट में भूमि विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट की गई।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन (Dawn) पर प्रकाशित मिली। रिपोर्ट (आर्काइव लिंक) के अनुसार, पीड़ित महिला का नाम मुनव्वर कंवल है और उनका नसरीन बीबी नामक एक महिला के साथ भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर नसरीन बीबी ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर महिला के साथ मारपीट की थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सियालकोट पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें चार औरतें शामिल थी।

पड़ताल के दौरान हमें वायरल घटना से जुड़ी पोस्ट (आर्काइव लिंक) पाकिस्तान पंजाब पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी मिली। पोस्ट को जनवरी 2022 को शेयर किया गया था। पुलिस ने पोस्ट को शेयर कर महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी थी। सियालकोट पुलिस ने भी पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण धनबाद के एडिटोरियल इंचार्ज चंदन शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। ऐसा कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। यह वीडियो यहां का नहीं है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का वायरल वीडियो भारत में हुई घटना का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का है। साल 2022 में भूमि विवाद को लेकर महिला के साथ लोगों ने मारपीट की थी।

  • Claim Review : झारखंड में दूसरी शादी न करने पर परिवार वालों ने मुस्लिम महिला के साथ की मारपीट।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर के के नायक राजपूत
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later