X
X

Fact Check : होली खेलते कोहली और रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों की यह वीडियो 2023 की है

विश्वास न्यूज ने पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। होली खेलते कोहली और रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों की यह वीडियो 2023 की है, जब चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने बस में जमकर होली खेली थी। उसी वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Mar 25, 2024 at 07:45 PM
  • Updated: Mar 25, 2024 at 08:26 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विराट कोहली अन्य क्रिकेटरों के साथ होली के रंगों में रंगे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली का यह वीडियो हालिया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असली वीडियो साल 2023 का है, जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने बस में ही होली मनाई थी। पुराने वीडियो को अब हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Akash Nishad ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया है, “2024 रोहित शर्मा और विराट कोहली का होली डांस।”

फेसबुक पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। वायरल पोस्ट के आर्काइव  लिंक को यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी खबर साल 2023 में कई न्यूज वेबसाइट पर मिली। दैनिक जागरण डॉट कॉम पर वीडियो से जुड़ी खबर मिली। 8 मार्च 2023 को प्रकाशित खबर में बताया (आर्काइव लिंक) गया है, “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने जमकर खेली होली। सोशल मीडिया पर कई खिलाड़ियों ने वीडियो और फोटो शेयर किए हैं।”

सर्च के दौरान हमें नवभारत टाइम्स पर भी वीडियो से जुड़ी खबर मिली। 7 मार्च 2023 को प्रकाशित खबर में (आर्काइव लिंक) बताया गया है, “अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने जमकर होली मनाई। बस में ही धमाल शुरू कर दिया, जो होटल में भी चलता रहा।”

सर्च में वायरल वीडियो बल्लेबाज शुभमन गिल के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मिला। वीडियो को 7 मार्च 2023 को शेयर किया गया था।

वायरल वीडियो से जुड़ी खबर को कई अन्य वेबसाइट पर देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने वीडियो को पुराना बताया है। उन्होंने बताया कि वीडियो उस समय बहुत वायरल हुआ था।

अंत में हमने पुराने वीडियो को हालिया बताकर शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यूजर के 274 फ्रेंड्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। होली खेलते कोहली और रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों की यह वीडियो 2023 की है, जब चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने बस में जमकर होली खेली थी। उसी वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : 2024 रोहित शर्मा और विराट कोहली का होली डांस।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर - Akash Nishad
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later